सिवनी। नगर के कबीर वार्ड डूंडासिवनी केंद्रीय विद्यालय के समीप साईं नगर दिलबाग नगर में क्षेत्र की समस्त महिला मंडल साईं नगर, दिलबाग नगर, डूंडासिवनी के तत्वावधान में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का दूसरा दिन शनिवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा स्थल पर पहुंचे।
कथा व्यास पंडित दिनेश मिश्रा ने श्रीमद् भागवत महापुराण के दिव्य प्रसंगों का वर्णन किया। उन्होंने आगे बताया कि कहा कि श्रीमद्भागवत साक्षात नारायण का स्वरूप है जो मोक्ष प्रदान करने वाली है। उन्होंने कहा कि सत्य में ही राम, कृष्ण और शिव का वास है यही कारण है कि इसे सत्यम शिवम सुंदरम कहा गया है।
उन्होंने बताया कि परिवार का पालन-पोषण करना भी धर्म है, परंतु हर श्वास में प्रभु का स्मरण ही मानव जीवन का परम धर्म है। कथा में भगवान के 24 अवतारों, व्यास जी, शुकदेव जी, राजा परीक्षित, कुंती स्तुति तथा वराह अवतार की दिव्य लीलाओं का वर्णन किया गया।
जन्म-जन्मांतर और युग-युगांतर में जब पुण्य का उदय होता है, तब ऐसा अनुष्ठान होता है। श्रीमद्भागवत कथा सुनने से पापी भी पाप मुक्त हो जाते हैं। वेदों का सार युगों-युगों से मानवजाति तक पहुंचता रहा है। भागवत पुराण वही सनातन ज्ञान प्रवाह है, जो वेदों से प्रवाहित होती चली आई है। इसलिए भागवत महापुराण को वेदों का सार कहा गया है। उन्होंने सुनाया कि युद्ध में गुरु द्रोण के मारे जाने पर उनके पुत्र अश्वत्थामा ने क्रोधित होकर पांडवों को मारने के लिए ब्रह्मास्त्र चलाया।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

