7 Feb 2026, Sat

जब-जब धरती पर धर्म की हानि होती है, तब-तब भगवान अवतरित होते हैं : पं. मुन्नालाल शास्त्री

मरझोर में धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव

सिवनी। नगर के शिव नगर कॉलोनी ग्राम मरझोर, सिवनी में जारी श्रीमद्भागवत भगवान कथा में गुरुवार को कथा वाचक पं. आचार्य श्री मुन्नालाल शास्त्री ने श्रद्धालुजनों से कहा कि हर मनुष्य को श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करना चाहिए। जब अत्याचारी कंस के पापों का बोझ बढ़ गया, तब भगवान श्रीकृष्ण को अवतार लेना पड़ा। इस दौरान कृष्ण शास्त्री ने कहा कि जब-जब धरती पर धर्म की हानि होती है, तब-तब भगवान अवतरित होते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म द्वापर युग में भाद्रपद कृष्ण अष्टमी को रोहिणी नक्षत्र में मथुरा के कारागार में माता देवकी और वासुदेव के घर हुआ था। अत्याचारी कंस के भय से वासुदेव जी ने नवजात शिशु को गोकुल में यशोदा-नंद के घर पहुंचाया था। भगवान विष्णु ने पृथ्वी से पाप मिटाने और धर्म की पुनर्स्थापना के लिए यह अवतार लिया था।

कथा आयोजक खड़कचंद कश्यप (सनोडिया) ने बताया की शुक्रवार को भगवान कृष्ण बाललीला एवं गिरिराज पूजन कथा बताई जाएगी। 7 फरवरी, दिन-शनिवार-महारास दर्शन, कंशवध, उद्धव संवाद, रुकमणि विवाह, 8 फरवरी, दिन-रविवार सुदामा चरित्र, कथा विश्राम, 9 फरवरी, दिन-सोमवार को महाप्रसाद भंडारा के साथ होगा।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *