Breaking
11 Feb 2026, Wed

अखिल भारतीय ब्राह्मण एकीकृत परिषद की जिला कार्यकारिणी घोषित

एडवोकेट राघवेंद्र शर्मा अध्यक्ष, संजय मिश्रा जिला-संयोजक नियुक्त

सिवनी। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकीकृत परिषद की जिला स्तरीय बैठक कल सरस्वती सरस्वती शिशु मंदिर, सोमवारी चौक, भैरोंगंज सिवनी में संपन्न हुई। जिसमें सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर भगवान श्री परशुराम, मां सरस्वती और भारत माता की पूजन-अर्चना की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता घनश्याम दुबे द्वारा की गई। मुख्य अतिथि दिनेश तिवारी सेवा निवृत रेंजर एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रवीण तिवारी, (संचालक B.Ed कॉलेज) रहे। घनश्याम दुबे ने अपना उद्बबोधन संस्कृत भाषा में दिया साथ ही परिषद परिषद के मुख्य उद्देश्य से सभी को अवगत कराया।

प्रवीण तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि सभी ब्राह्मणों को जितना सम्भव हो सके ब्राह्मणों की सहायता करनी चाहिए। दिनेश तिवारी ने कहा कि वर्तमान समय की मांग है ब्राह्मणों को मिलजुल कर रहना चाहिए। इसके बाद नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई जिसमें जिला अध्यक्ष राघवेंद्र शर्मा (एडवोकेट) एवं जिला संयोजक  संजय मिश्रा को सर्वसम्मति से बनाया गया।  राघवेंद्र शर्मा को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव एवं जिला संयोजक संजय मिश्रा को जिला संयोजक बनाने का प्रस्ताव घनश्याम दुबे और ताराचंद मिश्रा ने दिया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया।

अखिल भारतीय ब्राह्मण एकीकृत परिषद सिवनी नवीन जिलाकार्यकारिणी के पदों में अध्यक्ष- राघवेंद्र शर्मा, जिला संयोजक- संजय मिश्रा, उपाध्यक्ष-नोबद प्रसाद शुक्ला, सचिव- प्रशांत तिवारी, सहसचिव- बृजकिशोर शर्मा, कोषाध्यक्ष- अवधेश तिवारी हैं। जिला कार्यकारिणी सदस्य अश्वनी तिवारी,  अंकुर दुबे, बृजेंद्र पांडे को शामिल किया गया है।

इसी प्रकार परिषद के जिला प्रकोष्ठ की नियुक्ति की गई! जिसमें विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष-  अवधेश तिवारी, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष-श्रीमती पूजा पांडे, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्री मनीष मिश्रा एवं उपाध्यक्ष  धीरज तिवारी को नियुक्त किया गया है। गीता प्रकोष्ठ अध्यक्ष-आचार्य  सनत कुमार उपाध्याय  एवं धर्म जागरण प्रकोष्ठ- जगदीश प्रसाद मालवीय को नियुक्त किया गया है!

जिला संयोजक श्री संजय मिश्रा ने अपने उद्बोधन में बताया कि जिले में संचालित सभी ब्राह्मणों के संगठन हमारे अपने संगठन हैं। सभी संगठनों की क्रिया-कलापों में हमें अपना सहयोग और उपस्थित करनी चाहिए साथ ही प्रत्येक ब्राह्मण से निवेदन किया कि वें किसी न किसी ब्राह्मण संगठन से अवश्य जुड़े रहें।

महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती पूजा पांडे ने अपने वक्तव्य में कहा कि पुरुषार्थ और सामर्थ कभी दान में नहीं मिलते हैं उन्हें अपने परिश्रम से अर्जित करना पड़ता है। बैठक कार्यक्रम का संचालन  बृजकिशोर शर्मा द्वारा किया गया। श्री शर्मा ने बताया कि अखिल भारतीय ब्राह्मण एकीकृत परिषद किसी संगठन, संप्रदाय या धर्म के विरुद्ध नहीं है! ब्राम्हणों के हित और राष्ट्र उन्नति के लिए परिषद अपना कार्य करता है। अंत में  ताराचंद मिश्रा के द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।

बैठक में निम्न ब्राम्हण मातृ शक्तियों और बंधुओं की उपस्थिति रही। श्रीमती शालिनी मिश्रा, श्रीमती शोभा दुबे, श्रीमती किरण दुबे श्रीमती रश्मि तिवारी, श्रीमती रजनी तिवारी, देवेंद्र कुमार शर्मा, दुलीचंद मिश्रा, मुकेश तिवारी, अरविंद मिश्रा, इंद्र नारायण दुबे, विजय मिश्रा, श्यामसुंदर पांडे, जितेंद्र मिश्रा, राजेश कुमार मिश्रा, सत्य प्रकाश उपाध्याय, संतोष मिश्रा, संकल्प मिश्रा। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकीकृत परिषद की जिला कार्यकारिणी घोषित।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *