डूंडासिवनी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया हत्या खुलासा
सिवनी। थाना डूण्डासिवनी क्षेत्र में बीझावांडा मंगल कॉलोनी में हुए विवाद मे 90 साल के बुजुर्ग की हत्या का खुलासा किया है।
दिनांक 05.02.26 को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बीझांवाडा मे झगडा विवाद मे रघुराज बघेल जो घायल हो गये है जिला अस्पताल ईलाज हेतु लाया गया था जो ईलाज के दौरान रघुराज बघेल उम्र 90 साल की मृत्यू हो गयी है कि सूचना पर थाना डूण्डासिवनी मे अपराध क्रंमाक 57/2026 धारा 103(1) बी एन एस कायम कर विवेचना मे लिया गया।
पुलिस व्दारा तत्काल मौके पर जाकर पतासजी की गयी जो पता चला कि पिता और पुत्र दोनो एक साथ रहते थे पैसे मांगने की बात पर से पुत्र रवि बघेल ने अपने पिता रघुराज बघेल को डंडे से सिर मे मारकर गंभीर चोट पंहुचा कर घर के बाहर वाले दरवाजे मे ताला बंद कर भाग गया था जो बगल मे रहने वाले रिश्तेदारो ने ताला तोड कर घायल को अस्पताल पंहुचाये जो ईलाज के दौरान मृत्यू हो गयी थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपी कि तलास पतासजी की गयी जो चंद घंटो मे डूण्डासिवनी पुलिस व्दारा आरोपी को हिरासत में लिया जाकर आज दिनांक को माननीय न्यायालय सिवनी के समक्ष पेश किया गया जिसे न्यायायिक अभिरक्षा मे भेजा गया।
नाम आरोपी – रवि पिता रघुराज बघेल उम्र 57 साल नि. बीझांवाडा थाना डूण्डासिवनी
जप्तीः- घटना मे प्रयुक्त लकडी का डंडा।
विशेष भूमिकाः- निरी. चैनसिंह उइके, सउनि बालकृष्ण त्रिगाम, संजय बघेल, प्र. आर. संजू उइके, रणजीत पटले, धूपलाल नेताम, आर. नितेश राजपूत, कृष्णकुमार भालेकर, मिथलेश सूर्यवंशी, सीताराम जावरे, अकलेश माहोरे, अनुराग दुबे, केसरीनंदन ऐडे धनराज वरकडे. रघुराज यादव, सैनिक शीलकुमार अवस्थी, सुनील डेहरिया।
ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

