Breaking
7 Dec 2025, Sun

NH44 जबलपुर-नागपुर मार्ग में जाम, सुकतरा में रखा शव

सिवनी। शुक्रवार रात सुकतारा में हुए एक दर्दनाक कार हादसे में एक व्यक्ति की मृत्यु के उपरांत आज सुबह  शनिवार को मृतक के परिजनों और आक्रोशित गांव वालों ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 44 (NH-44) पर चक्का जाम कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार सड़क दुर्घटना में दिनेश ऐड की मौत हो गई व इंदर घायल है। घायल का उपचार नागपुर में जारी है।

मुख्य मांगें और प्रदर्शन – हादसे के बाद गांव वालों और परिवारजनों ने मृतक के लिए उचित मुआवजे की मांग करते हुए NH-44 को अवरुद्ध कर दिया। प्रदर्शनकारी सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और की मांग कर रहे हैं।
सड़क पर अवरोध के कारण राजमार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

प्रशासन की कार्रवाई – हादसे और जाम की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। वे प्रदर्शनकारियों को समझाने-बुझाने और जाम खुलवाने का प्रयास कर रहे हैं। स्थिति फिलहाल तनावपूर्ण बनी हुई है, और प्रशासन जल्द से जल्द यातायात बहाल करने की कोशिश में जुटा है।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *