सिवनी। विकासखंड केवलारी के अंतर्गत ग्राम – सांढई (पिपरिया कला पलारी) में सोमवार 9 फरवरी से सोमवार 16 फरवरी तक अनंत श्री विभूषित धर्म सम्राट जगतगुरू स्वामी श्री प्रज्ञानानंद सरस्वती श्री महाराज श्री के श्रीमुख से निरंतर अमृतमयी कथा श्रवण करने का सौभाग्य श्रद्धालुजनों को होगा।
यहाँ वर्धापन (जन्म) महोत्सव ग्राम – सांढई (पिपरिया कला पलारी) संत श्री मथुरादास स्टेडियम ग्राम – सांढई में तैयार पूरी हो चुकी है। प्रवचन – प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक होंगें।
सांढई गांव के ग्रामीण आयोजकों ने बताया कि 9 फरवरी सोमवार को भव्य शोभा एवं कलश यात्रा दोपहर 12 बजे (भागवत कथा महत्व) होगी। 15 फरवरी 2026, रविवार शिव अभिषेकम, प्रातः काल (वर्धापन जन्मोत्सव) 16 फरवरी 2026, सोमवार भागवत कथा विश्राम, हवन, भंडारा (महाप्रसाद) के साथ होगा।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

