Breaking
10 Feb 2026, Tue

पुरानी पेंशन और ई अटेंडेंस के विरोध में सड़क पर उतरे शिक्षक

बालाघाट। आजाद अध्यापक शिक्षक संघ म. प्र. के प्रांताध्यक्ष भरत पटेल के आव्हान पर अध्यापक शिक्षक नवीन संवर्ग की विभिन्न लंबित और न्यायोचित मांगों को लेकर आजाद अध्यापक शिक्षक संघ बालाघाट के द्वारा रविवार, 8 फरवरी 2026 को जिला स्तरीय रैली एवं ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष आशीष बिसेन एवं जिला सचिव एमन्त ठाकरे ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रांतीय नेतृत्व के आव्हान पर प्रदेश के पुरे 55 जिलों मे एक साथ आयोजित किया गया है।

संघ द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रमुख मांगो मे नियुक्ति दिनांक से सेवा अवधि की गणना करना, ई-अटेंडेंस प्रणाली को पूर्णतः बंद करना , पुरानी पेंशन बहाली, ग्रेच्युटी, केशलेस मेडिक्लेम की सुविधा प्रदान किये जाने, सहित 21 सूत्रीय मांगों को लेकर यह आंदोलन किया गया है। बालाघाट जिले के हज़ारो शिक्षक एवं शिक्षिकाओ द्वारा मोती तालाब स्थित गार्डन मे एकत्रित होकर सभा मे सम्मिलित होकर रैली निकालकर कलेक्टर कार्यालय पहुँचकर माननीय मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर महोदय बालाघाट को ज्ञापन सौंपा गया।

उपरोक्त कार्यक्रम प्रांतीय पदाधिकारी अरविन्द पारधी, कमलनाथ पाराशर, कुलदीप कटरे, संभागीय पदाधिकारी कमल टेम्भरे, मनोज वाट जिला पदाधिकारियों मे आशीष बिसेन, एमन्त ठाकरे, आशीष श्रीवास्तव, डी पी गौतम, ओमप्रकाश पारधी, धनंजय सोनवाने, देवकुमार जनबंधु, बसंत चौधरी, संतोष कुथेकर, विजय बिसेन, दीपक वीरकर, प्रमोद घोड़ेश्वर, रामलाल शरणागत, लोकेश मेश्राम ब्लॉक अध्यक्ष अनिल टेकाम, संतोष जामरे, तिलकचन्द बनोठे, धन्नालाल बिसेन, टीकमचन्द डहरवाल, विष्णुप्रसाद भालाधरे, मनोहर बंसोड, राधेलाल सोनवाने, चंद्रभान क्षिरसागर सहित अन्य पदाधिकारियों के कुशल नेतृत्व मे सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम मे उपस्थित सभी शिक्षिका बहनो व शिक्षक साथियों का समस्त प्रान्त, जिला व ब्लॉक पदाधिकारियों ने आभार व्यक्त किया।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *