अब सरल तरीके से खेल-खेल में सीख सकेंगे बच्चे गणित, बच्चों ने बनाए ऐसे मॉडल

विकासखंड स्तरीय विज्ञान गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी 2022 -23

सिवनी। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सिवनी में आज दिनांक 28/01/2023 दिन शनिवार को विकास स्तरीय विज्ञान गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी 2022 -23 आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी के.के .पटेल ,विद्यालय के प्राचार्य एस. सी.सिंह एवं पीपी पांडे के मार्गदर्शन में किया गया जिसमें माध्यमिक स्तर (6 से 8 ) के 30 प्रदर्श एवं उच्च माध्यमिक स्तर (9 से 12) के 22 प्रदर्श प्रस्तुत किए गए इस प्रदर्शनी की मुख्य थीम “प्रौद्योगिकी और खिलौने ” पर आधारित ‘कबाड़ से जुगाड़, प्लास्टिक रीसाइकिल ,व्हीकल एयर फिल्टर ,पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ, वर्ग एवं वर्गमूल पर आधारित प्रदर्श, परिवहन एवं नवाचार, हैंड आईज स्कैनर एटीएम, पर्यावरण संबंधी चिंताएं आदि ब्रदर्स प्रदर्शित किए गए।

प्रदर्श का अवलोकन सर्वप्रथम महेश बघेल डीपीसी विकासखंड सिवनी एवं सहयोगी सी.ए.सी .टीम के सदस्य सुनील राय, कपिल बघेल, पंकज तिवारी, मनोज नाग, चंद्रभान राय, राम सिंह सिंगोदिया, गुमान सिंह बघेल, विनोद डहेरिया द्वारा किया गया।

विकासखंड स्तरीय प्रदर्शनी में निर्णायक के रूप में कृष्ण मुरारी दुबे( व्याख्याता भौतिकी), श्रीमती अर्चना मर्सकोले( उच्च माध्यमिक शिक्षक जीव विज्ञान) एवं श्रीमती राखी बरमैया (उच्च माध्यमिक शिक्षक रसायन शास्त्र )मुख्य रहे विकासखंड स्तरीय प्रदर्शनी का वर्ग बार परिणाम परिणाम निम्नानुसार रहा:- माध्यमिक स्तर 6 से 8 तक।


1.प्रथम स्थान:- पलक बघेल (माध्यमिक शाला तिगरा )
2.द्वितीय स्थान :-रोशनी गौर (माध्यमिक शाला अलोनिया)
3.तृतीय स्थान :-सोनू चंद्रवंशी (माध्यमिक शाला कन्हीवाडा)

उच्च माध्यमिक स्तर :-(9से 12 )
1.प्रथम स्थान :-रिजवान (उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बखरी)
2.द्वितीय स्थान :-अनामिका यादव
(हाई स्कूल महात्मा गांधी शिवनी
तृतीय स्थान :-प्रदुम सहारे
( नेताजी सुभाष चंद्र बोस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिवनी)
विकास खंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी 2022 -23 का समापन विद्यालय के प्राचार्य एस सी सी, पीपी पांडे, बीरन सिंह बघेल एवं विधायक प्रतिनिधि शंकर मखीजा की उपस्थिति में हुआ। इस विज्ञान प्रदर्शनी में मुख्य सहयोगी टीम के रूप में विद्यालय के शिक्षक ओ.पी .अग्रवाल, सुशील कुमार श्रीवास, कुमारी एकता पारधी, सुरेश कुमार मोहनकार सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ अपने दायित्व का निर्वहन किया।

 — — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *