test
Breaking
26 May 2026, Tue

भारतनेट के माध्यम से ग्रामीण भारत में डिजिटल क्रांति ला रहा है बीएसएनएल

सिवनी।  बीएसएनएल भारत की अग्रणी दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनियों में से एक है, जो मोबाइल, ब्रॉडबैंड, एफटीटीएच, एंटरप्राइज एवं डिजिटल कनेक्टिविटी सेवाएँ प्रदान करती है। इस सम्बन्ध जानकारी देते हुए मिथिलेश कुमार, मुख्य महाप्रबंधक, मध्यप्रदेश परिमंडल ने बताया कि “भारतनेट उद्यमी ग्रामीण डिजिटल कनेक्टिविटी की रीढ़ साबित होंगे।

इस पहल के माध्यम से बीएसएनएल न केवल इंटरनेट सेवाओं का विस्तार कर रहा है, बल्कि स्थानीय उद्यमिता एवं रोजगार को भी बढ़ावा दे रहा है।

उन्होंने आगे बताया कि बीएसएनएल वर्तमान में 16 राज्यों में भारतनेट परियोजना का संचालन एवं रखरखाव कर रहा है। अब तक लगभग 6.94 लाख किलोमीटर ऑप्टिकल फाइबर बिछाई जा चुकी है तथा 2.18 लाख से अधिक ग्राम पंचायतों को ऑप्टिकल फाइबर से जोड़ा जा चुका है। ग्रामीण भारत में 13 लाख से अधिक एफटीटीएच कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं। बीएसएनएल द्वारा “भारतनेट उद्यमी” मॉडल को बढ़ावा दिया जा रहा है। वर्तमान में 7,700 से अधिक भारतनेट उद्यमी बीएसएनएल के साथ कार्य कर रहे हैं, जो ग्रामीण युवाओं एवं उद्यमियों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर प्रदान कर रहे हैं।

बीएसएनएल लगातार ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों तक डिजिटल सेवाओं का विस्तार करने के लिए कार्यरत है। इस सिलसिले में बीएसएनएल ने भारतनेट परियोजना के अंतर्गत ग्रामीण भारत में डिजिटल कनेक्टिविटी को सुलभ बनाने के लिए स्थानीय उद्यमियों, केबल ऑपरेटरों, स्टार्टअप्स, स्वयं सहायता समूह, तकनीकी रूप से सक्षम युवा, ग्राम पंचायत अथवा फर्म बहुत कम निवेश पर ऑनलाइन माध्यम से भारतनेट उद्यमी बना रहा है। बीएसएनएल द्वारा भारतनेट उ‌द्यमियों को तकनीकी प्रशिक्षण, राजस्व साझेदारी मॉडल एवं विभिन्न प्रोत्साहन सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।

भारतनेट उद्यमी योजना का उद्देश्य देश के ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों तक उच्च गति ब्रॉडबैंड सेवाएं पहुँचाकर डिजिटल इंडिया मिशन को मजबूत करना है। इस पहल के माध्यम से बीएसएनएल स्थानीय साझेदारों के सहयोग से स्कूलों, स्वास्थ्य केंद्रों, पंचायत कार्यालयों, कृषि संस्थानों तथा अन्य सरकारी संस्थाओं को भी हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड सेवाओं से जोड़ा जा रहा है।

बीएसएनएल के आधुनिक एवं नवीनतम तकनीक पर आधारित एफटीटीएच एवं भारतनेट नेटवर्क का लाभ उठाते हुए, भारतनेट उद्यमी कार्यक्रम से जुड़कर अपना ब्रॉडबैंड एवं डिजिटल सेवा व्यवसाय शुरू करने से न सिर्फ नियमित मासिक आय अर्जित कर सकते हैं बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए निकटतम बीएसएनएल कार्यालय से सम्पर्क कर सकते हैं।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *