बकरीद पर गौहत्या के प्रयास को सिवनी पुलिस ने किया विफल
सिवनी। पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री कृष्ण लालचंदानी (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं एसडीओपी सिवनी श्री सचिन परते के मार्गदर्शन में सिवनी पुलिस ने बकरीद के अवसर पर गौवंश की कुर्बानी कराकर शहर में अराजकता फैलाने की साजिश को विफल करते हुए नेटवर्क के मास्टरमाइंड सहित 2 फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मामले का खुलासा – दिनांक 28/05/2026 को पुलिस को सूचना मिली कि मौलाना मजीद खान, निवासी हड्डी गोदाम, सिवनी द्वारा चंदा एकत्रित कर बकरीद पर गौवंश की कुर्बानी कराने की योजना बनाई जा रही है। इस साजिश के मास्टरमाइंड “इंजीनियर हामिद”, निवासी गांधीबाग, नागपुर द्वारा मौलाना मजीद को 48 नग गौवंश की कुर्बानी कराने के निर्देश दिए गए थे, जिससे सिवनी शहर में अराजकता उत्पन्न की जा सके।
सूचना पर पुलिस अधीक्षक द्वारा विशेष टीम गठित कर नागपुर रवाना की गई। टीम ने मोहम्मद हामिद उर्फ इंजीनियर हामिद, उम्र 69 वर्ष, निवासी गांधीबाग, नागपुर को आज उसके निवास से अभिरक्षा में लेकर सिवनी लाया। विवेचना में आरोपी के विरुद्ध आपराधिक तथ्य पाए गए।
इसी प्रकरण में फरार चल रहे आसिफ खान, पिता कासिम खान, उम्र 32 वर्ष, निवासी सूफीनगर, गांधीवार्ड, सिवनी की तलाश की गई। मोबाइल, फोन-पे हिस्ट्री एवं डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पाए गए तथ्यों के अनुसार आरोपी आसिफ ने गौकशी के नाम पर मौलाना मजीद खान को ₹7,200 चंदा देकर शहर में अराजकता फैलाने का प्रयास किया था। पुलिस ने आरोपी आसिफ खान को भी गिरफ्तार कर लिया।
दोनों आरोपियों के मोबाइल, फोन-पे व व्हाट्सएप डाटा को विवेचना में संलग्न किया गया है तथा प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों से पूछताछ जारी है।
पूर्व में गिरफ्तार आरोपी – उल्लेखनीय है कि इस प्रकरण में दिनांक 29/05/2026 को मजीद मौलाना, सिवनी; शेख आबिद, जटलापुर; शाकिर अली, जनतानगर; रफीक खान, सिवनी; मुक्तिदर अहमद, छपारा को गिरफ्तार कर रिमांड प्राप्त किया जा चुका है।
वर्तमान में गिरफ्तार आरोपी – मोहम्मद हामिद पिता मोहम्मद हनीफ, उम्र 69 वर्ष, निवासी गांधीबाग, नागपुर, आसिफ खान पिता कासिम खान, उम्र 32 वर्ष, निवासी सूफीनगर, गांधीवार्ड, सिवनी। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है।
सराहनीय भूमिका – इस कार्रवाई में एसडीओपी सिवनी श्री सचिन परते, निरीक्षक श्री सतीश तिवारी, निरीक्षक श्री ओमेश्वर ठाकरे, सउनि श्री कंधीलाल सैयाम, सउनि श्री जसवंत ठाकुर, प्र.आर. श्री मुकेश गोडाने, मनोज पाल, आर. श्री सिद्धार्थ दुबे, नितेश राजपूत, कृष्णा भालेकर, सतीश इनवाती, ममता गजभिये, सैनिक वकील एवं साइबर टीम की विशेष भूमिका रही।
सिवनी पुलिस का संदेश: गौवंश तस्करी व धार्मिक भावनाएं भड़काने की किसी भी साजिश पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

