Breaking
11 Jul 2026, Sat

अब बनेगा डूंडासिवनी रेलवे ओवर ब्रिज, हुआ मिट्टी परीक्षण

सिवनी। जिला मुख्यालय सिवनी में सिवनी बस स्टैंड से मंडला व बालाघाट-गोंदिया दिशा की ओर जाने वाले वाहन चालकों को नगर के टैगोर वार्ड डूंडासिवनी मोती नाला के समीप से गुजरने वाली ट्रेन व यहां बनाए गए रेलवे फाटक के लगने पर वाहनों के पहिए थम जाते थे लेकिन अब आने वाले समय में यहां ओवर ब्रिज का निर्माण किए जाने को लेकर मंगलवार को सुबह फाउंडेशन टेस्टिंग का कार्य किया गया।

गौरतलब है कि नगर के टैगोर वार्ड स्थित रेल लाइन से प्रतिदिन मालगाड़ी व यात्री सवारी ट्रेन के गुजरने से रेलवे फाटक के दोनों तरफ काफी दूर-दूर तक वाहनों का जाम लग जाता है। ट्रेन के गुजरने के बाद रेल फाटक के खुलने से यहां का आवागमन काफी देर बाद सामान्य हो पता है। वही अपने-अपने वाहनों को जल्दी निकलने की फिराक में कई बार रेल फाटक खुलते ही वाहन यहां फस जाते हैं जिससे जाम और भी ज्यादा बढ़ जाता है।

मंगलवार को सुबह ओवर ब्रिज निर्माण से पहले जमीन की टेस्टिंग की गई इस कार्य को करने आए कमलेश योगी ने बताया कि यहां से निकाली गई मिट्टी, पत्थर के सैम्पल को राजस्थान जोधपुर में स्थित लैब में ले जाया जाएगा। टेस्टिंग की रिपोर्ट आने के बाद शीघ्र ही रेलवे का ओवर ब्रिज निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। वही जिला मुख्यालय से नागपुर दिशा की ओर जाने वाली मार्ग में गंज इलाके में भी रेलवे फाटक है। जहां रेलवे का ओवर ब्रिज का काम चल रहा है। यहां ओवर ब्रिज का काम लगभग 80% पूर्ण हो चुका है।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *