सिवनी। भगवान भोलेनाथ की पूजा अत्यंत सरल है, निश्छल मन से पूजा करने पर भोलेनाथ भक्त पर जल्द प्रसन्न हो जाते हैं और मनचाहा वरदान देते हैं। उक्ताशय की बात कथा व्यास पं. देवकीनंदन पांडे महाराज (पिपरिया आष्टा) ने रविवार को गांव खापा दरासीकला में चल रही श्री शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ में श्रद्धालुजनों से कही।
उन्होंने आगे कहा कि शिव मृत्यु और मोक्ष के स्वामी है। सब कुछ उन्हीं के हाथ निहित है। भगवान शिव का ध्यान करने मात्र से मनुष्य मोक्ष को प्राप्त करता है। भगवान शिव को “काल” भी कहा जाता है, जो समय का प्रतिनिधित्व करता है। मृत्यु एक अटल सत्य है, और शिव को मृत्यु का स्वामी माना जाता है।
कथा आयोजन देवी सिंह-सुशीला चौधरी, मनोहर-रितु चौधरी, मौली दिव्य चौधरी ने बताया कि यहां 25 मई से चल रही है व सोमवार 1 जून को यहां 12 ज्योतिर्लिंगों का दर्शन, रुद्राक्ष क्यों धारण किया जाता है, बताया जाएगा। सुबह 9 बज्व अभिषेक होगा व कथा दोपहर 2 बजे से शुरू होगी। इसके साथ ही 2 जून मंगलवार को महा आरती, हवन, भंडारा के साथ कथा विश्राम लेगी।



ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

