test
Breaking
24 May 2026, Sun

शिव भक्त को पर-निंदा, चुगली से बचना चाहिए : पं. बादल मिश्रा

लखनादौन। कलयुग में भगवान शिव अत्यंत दयालु हैं, उन पर श्रद्धापूर्वक चढ़ाया गया मात्र एक लोटा जल ही व्यक्ति की सभी समस्याओं का हल कर सकता है। हालांकि, इसके लिए मनुष्य को काम, क्रोध,  मद, लोभ और छल-प्रपंच से दूर रहना होगा। उन्होंने विशेष जोर देते हुए कहा कि शिव भक्त को पर-निंदा और चुगली से बचना चाहिए, क्योंकि दूसरों की निंदा करने से सामने वाले के पापों का फल निंदा करने वाले को भुगतना पड़ता है। उक्ताशय की बात लखनादौन के वार्ड क्र. 3, अयोध्या बस्ती, शिव शंकर मंदिर में शिवशंकर समिति एवं समस्त नगरवासी / लखनादौन नगरवासियों के द्वारा आयोजित श्री शिवमहापुराण के 11 दिवसीय आयोजन में शनिवार को कथावाचक पं. बादल मिश्रा ने श्रद्धालुजनों से कही।

उन्होंने भूतभावन भगवान शिव के दिव्य चरित्रों का रसपान कराते हुए भक्ति का मार्ग दिखाया।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *