test
Breaking
25 May 2026, Mon

फ्रेंड्स क्लब केवलारी एवं केवलारी जागरुक मंच ने रेल यात्रियों की बुझाई प्यास

निशुल्क प्याऊ का शुभारंभ

केवलारी – (सिवनी) जिले के सबसे व्यस्ततम बस स्टैंड केवलारी में दिनांक 23 फरवरी 2026 को पेयजल समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रतीक्षालय के ऊपर नगर परिषद केवलारी के द्वारा पानी की टंकी स्थापित की गई।

इस पेयजल व्यवस्था के चलते ही नगर के फ्रेंड्स क्लब और केवलारी जागरूक नागरिक मंच के सदस्यों के द्वारा ठंडे पानी के मटके में पानी रखकर निशुल्क पेयजल प्याऊ का शुभारंभ देवी सिंह बघेल पूर्व जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा, फ्रेंड्स क्लब केवलारी के अध्यक्ष संजीव अवधिया, नगर परिषद उपाध्यक्ष शिव चौधरी , सुधीर पांडे मनोनीत पार्षद, पत्रकार संघ अध्यक्ष रफीक खान, अधिवक्ता राकेश राजपूत, अधिवक्ता पवन यादव, राजेश तिवारी , सिब्बु अग्रवाल , पं रामनरेश दुबे,विनोद सिसोदिया, हनी साहू ,अंकित रजक, बसंत यादव ,प्रदीप जैन (बडडु) बंटी खान , आलम खान, गणेश चौधरी , मुन्ना लीलेंड, दिनेश वन्देवार, शिव शंकर की उपस्थिति में किया गया। यात्री बस से उतरते इस प्याऊ में पुरुष महिलाओं ने शुद्ध जल ग्रहण करके उपस्थित लोगों को धन्यवाद दिया। भीषण गर्मी में इस प्याऊ के प्रारम्भ होने से राहगीरों, बस यात्रियों, स्थानीय दुकानदारों को फायदा मिलेगा।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *