कथा के प्रथम दिन गांव छोटी मुंगवानी में निकाली गई शोभा यात्रा
सिवनी। छोटी मुंगवानी में सोमवार से श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन शुरू हुआ। कथा से पहले गांव में शोभायात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में गांव के श्रद्धालुजन शामिल हुए।
श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के पहले दिन कथा व्यास कथा वाचक श्री विद्या पूर्णभिधिक आचार्य श्री हितेंन्द्र पाण्डेय जी महाराज (मात्रधाम, काशी) ने कहा कि श्रीमद्भागवत महापुराण में ज्ञान और वैराग्य को भक्ति का सहायक बताया गया है। ज्ञान मनुष्य को सत्य का बोध कराता है। वैराग्य संसार मोह-माया से दूर रहने की प्रेरणा देता है। भक्ति के बिना ज्ञान अधूरा है। वैराग्य के बिना भक्ति स्थिर नहीं रहती।
मनुष्य जब जब भगवान की कथा सुनता है, तब उसके भीतर सच्चा ज्ञान और संसार से विरक्ति उत्पन्न होती है। ज्ञान का अर्थ केवल पुस्तकें पढ़ लेना नहीं है। सच्चा ज्ञान यह समझना है कि यह शरीर नश्वर है। धन दौलत और पद मनुष्य के हमेशा साथ नहीं रहते। भगवान का नाम और अच्छे कर्म ही मनुष्य के साथ जाते हैं।
वैराग्य का अर्थ संसार छोड़ देना नहीं। बल्कि संसार में रहते हुए भी मोह से मुक्त रहना है। जैसे कमल का फूल पानी में रहकर भी पानी से अछूता रहता है, वैसे ही भक्त संसार में रहकर भी भगवान में मन लगाता है। वैराग्य हमें लोभ, क्रोध और अहंकार से दूर रहना, दूसरों की सहायता करना, भगवान का स्मरण करते हुए जीवन जीना सिखाता है। वैराग्य से मन निर्मल होता है। भक्ति से आत्मा को आनंद मिलता है।
कथा आयोजक सीताराम सनोडिया ने बताया कि कथा 1 जून को विश्राम लेगी वही कथा श्रवण में गर्मी का ध्यान रखते हुए यहां श्रद्धालुजनों के लिए पंखा, कूलर, पेयजल की उचित व्यवस्था भी की गई है।
ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

