मध्य प्रदेश राजनीति सिवनी

पंचायत चुनाव : दूसरे चरण के मतदान के लिए दल हुए रवाना

द्वितीय चरण में लखनादौन, घंसौर एवं धनौरा में होने वाले मतदान के लिए मतदान कर्मी रवाना

सिवनी। त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के द्वितीय चरण में शुक्रवार 01 जुलाई 2022 को जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच एवं पंच के निर्वाचन के विकासखंड लखनादौन, घंसौर तथा धनौरा के ग्रामों में आयोजित होने वाले मतदान को लेकर 30 जून को मतदान कर्मियों को मतदान सामग्रियों का वितरण कर उन्हें उनके मतदान केन्द्रों की ओर रवाना किया गया। मतदान दलों में शामिल हेमंत बट्टी ‌पीठासीन अधिकारी, लवकेश उइके मतदान अधिकारी, किशोर शर्मा मतदान अधिकारी, राजेश कुमार झारिया मतदान अधिकारी,  धनोरा के ग्राम सारंगपुर के लिए रवाना हुए।

द्वितीय चरण में लखनादौन विकासखंड के 267 मतदान केन्द्रों पर 1473 पंच, 108 सरपंच, 25 जनपद पंचायत सदस्य, घंसौर विकासखंड में 211 मतदान केन्द्रों में 1091 पंच एवं 77 सरपंच तथा 20 जनपद सदस्य तथा धनौरा विकासखंड के 148 मतदान केन्द्रों पर 630 पंच, 47 सरपंच, 12 जनपद पंचायत सदस्य के निर्वाचन के लिए पीओ, पी-1, पी-2 एवं पी-3 के रूप में नियुक्त कुल 2760 कर्मियों को रवाना किया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार 3.30 बजे तक द्वितीय चरण के सभी 626 मतदान केन्द्रों में मतदान दल पहुंच चुके हैं। मतदान दलों को उनके केन्द्रों तक पहुंचाने के लिए 190 बसों तथा 50 छोटे वाहनों की व्यवस्था की गई थी।

छपारा नगरीय निकाय के प्रत्याशियों के व्यय-लेखा का निरीक्षण 2 जुलाई को

रिटर्निंग ऑफिसर नगर परिषद छपारा, जिला सिवनी (म.प्र.) द्वारा पार्षद पद का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों का दिन-प्रतिदिन का व्यय लेखा रजिस्टर का मिलान आयोग द्वारा निर्धारित छाया प्रेक्षण पंजी से कराने के लिए निम्नानुसार अनुसार तिथि एवं समय निर्धारित किया गया है। प्रथम निरीक्षण 2 जुलाई को वार्ड नं 01 से 05 के लिए प्रातः 10 से 12 बजे, वार्ड 06 से 10 के लिए दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक एवं वार्ड नं 11 से 15  के लिए दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 तक किया जाएगा। इसी तरह द्वितीय निरीक्षण 5 जुलाई को तथा तृतीय निरीक्षण 09 जुलाई को वार्ड नं 01 से 05 के लिए प्रातः 10 से 12 बजे, वार्ड 06 से 10 के लिए दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक एवं वार्ड नं 11 से 15  के लिए दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 तक व्यय लेखा दल बीआरसी भवन छपारा (प्रथम तल) में किया जाएगा। उक्त निर्धारित तिथि / समय पर प्रत्याशी / अधिकृत अभिकर्ता द्वारा अपने दिन-प्रतिदिन के व्यय लेखा रजिस्टर का मिलान आयोग द्वारा निर्धारित छाया प्रेक्षण पंजी से किया जाएगा।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *