Breaking
26 Feb 2026, Thu

21 वर्षीय युवती को लगा जोरदार करेंट, शहर के दलसागर तालाब के पास एक निजी हॉस्पिटल की है कर्मी

सिवनी। कुरई थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहगांव के समीप गांव सुकतरा में शुक्रवार की सुबह 10 बजे 21 साल की युवती को घर पर बिजली का जोरदार करंट लगा। युवती नगर के दलसागर तालाब स्थित एक निजी बड़े अस्पताल कि कर्मचारी बताई जा रही है। गंभीर रूप से झुलसी युवती के उपचार के लिए परिजनों व क्षेत्रवासियों ने तत्काल 108 एंबुलेंस वाहन को सूचना दी। एंबुलेंस 108 के ईएमटी पिंटू बुवाड़े, पायलट विजय वर्मा तत्काल मौके पर पहुंचे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुकतरा निवासी 21 वर्षीय संतोषी उइके पिता श्यामलाल उइके सुबह 10:00 बजे अपने घर पर थी तभी घर पर लगे बिजली के बोर्ड में प्लग लगाते समय संतोषी को जोरदार करंट का झटका लगा। करंट का झटका लगने के बाद संतोषी गिर गई, वही घर पर मौजूद मां व उसकी बहन तत्काल पहुंचे और संतोषी को दूर किया। इसके साथ ही इसकी सूचना 108 को दी। 108 एंबुलेंस चालक ने संतोषी को बेहतर उपचार के लिए तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका उपचार जारी है।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *