एसपी श्री कृष्ण लालचंदानी ने फीता काटकर व स्टार लगाकर दी नई जिम्मेदारी, पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा जारी पदोन्नति आदेश का हुआ पालन
सिवनी। पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण लालचंदानी (भा.पु.से.) द्वारा आज पुलिस कार्यालय में आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में पदोन्नत अधिकारियों को कंधे पर नए रैंक लगाकर सम्मानित किया गया।
पदोन्नति का विवरण: उप पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत निरीक्षक:
- रक्षित निरीक्षक श्री प्रवीण नायडू
- निरीक्षक श्री चंद्र किशोर सिरामे
- निरीक्षक श्री संतोष पंद्रे
- निरीक्षक श्री कीरत प्रसाद धुर्वे
- निरीक्षक श्री प्रदीप वाल्टर
रक्षित निरीक्षक के पद पर पदोन्नत सूबेदार:
- कार्यवाहक रक्षित निरीक्षक श्री विजय बघेल
- सूबेदार श्री गौरव मर्सकोले
- सूबेदार सुश्री स्नेहा घोरमारे
एसपी ने पदोन्नत हुए सभी अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नई जिम्मेदारी के साथ कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं जनसेवा की भावना से कार्य करें। विभाग को आप सभी से बेहतर कार्य की अपेक्षा है। आपके उज्जवल भविष्य की कामना है।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दीपक मिश्रा, SDOP सिवनी श्री चंचलेश मरकाम सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी ने पदोन्नत अधिकारियों को पुष्पगुच्छ एवं शुभकामनाएं भेंट कर बधाई दी।
सिवनी पुलिस परिवार पदोन्नत हुए सभी अधिकारियों के उज्जवल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की कामना करता है।

