सिवनी। पीने का पानी अत्यधिक दूषित मटमैला पानी मिलने के कारण ग्राम पंचायत बंडोल में कई लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ा है।
शुक्रवार को ग्रामवासियों ने बताया कि बखारी रोड बंडोल में बनी पेयजल टंकी में अत्यधिक दूषित मटमैला पानी पिछले सोमवार से आ रहा है। पानी पीने के बाद लोगों को उल्टी-दस्त की बीमारी हो गई है। इनमें से कुछ लोगों की हालत बहुत ज्यादा खराब बताई जा रही है।
ग्रामवासियों में गोविंद बंजारा, चेतराम यादव, टी सी डेहरिया, हर्षित प्रजापति, मुकेश कुमार उइके, रुक्मिणी बाई, ओम प्रकाश ठाकुर, मानसिंह, अनिल दुबे, गोविंद बंजारा, अटल बघेल, सुनील सहित अनेक लोगों ने बताया कि पेयजल टंकी में अत्यधिक दूषित मटमैला गंदा पानी मिलने के कारण लोगों की तबीयत खराब हो रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले की शिकायत पूर्व में शासन-प्रशासन व जनप्रतिनिधियों से की गई थी। इसके बाद भी इस ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया। जल संवर्धन पेयजल की पाइप लाइन से दूषित पानी टंकी में जाने के कारण लोग बीमार हो रहे हैं किंतु पाइपलाइन में सुधार न होने के कारण लोग गंभीर पेट संबंधी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं।
ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

