Breaking
11 Jul 2026, Sat

सिवनी की बेटी जया सोनकेशरिया बनी माइनिंग इंस्पेक्टर, गुंजन बनी संगीत शिक्षक

सिवनी। कड़ी मेहनत और लगन से हर मंजिल पाई जा सकती है, जिसे सिवनी की बेटी जया सोनकेशरिया ने सच कर दिखाया जिसने पूरी लगन और मेहनत से पढ़ाई करते हुए मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में भाग लिया जिसमें पास होकर जया का चयन माइनिंग इंस्पेक्टर के पद पर किया गया।

जया, नगर के शिक्षक दिलीप सोनकेशरिया और श्रीमती वंदना सोनकेशरिया की सुपुत्री हैं। बचपन से ही पढ़ाई में तेज और अनुशासित रहने वाली जया ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। जया की इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरे सिवनी जिले में गर्व का माहौल है। समाज के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि जया अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनेंगी। इस उपलब्धि पर नगरवासियों ने जया सोनकेशरिया की उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है।

श्रीमती गुंजन तिवारी (मिश्रा) का सी.एम. राइज़ स्कूल में हुआ चयन

सिवनी। नगर के मंगलिपेठ निवासी श्री अरविंद तिवारी की सूपुत्री श्रीमती गुंजन तिवारी (मिश्रा) का सी.एम. राइज़ स्कूल में संगीत टीचर के पद पर चयन हुआ है। इन्होंने इंदिरा कला संगीत विद्यालय खैरागढ़, छत्तीसगढ़ से संगीत की शिक्षा ली व पीएचडी किया।

सी.एम. राइज़ स्कूल सिवनी में संगीत शिक्षक के रूप में पदस्थ होने पर सभी शुभचिंतकों ने बधाई देते उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए,  आपकी कला साधना, समर्पण और श्रेष्ठ शिक्षण द्वारा विद्यार्थियों के जीवन में संगीत की मधुरता भरती रहे यही कामना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *