चोरी के 20 दिन बाद स्क्रैप में बिका ट्रक, 02 लाख रुपये नगद जप्त
सिवनी। पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा एवं SDOP सिवनी चंचलेश मरकाम व सचिन परते के मार्गदर्शन में डुण्डासिवनी पुलिस ने चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु बड़ी सफलता हासिल की है।
मामले का विवरण: दिनांक 27.06.2026 को प्रार्थी श्री तरुण बोपचे, निवासी पिण्डरई, थाना बरघाट ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका ट्रक क्रमांक MH40AK3957 बम्होड़ी पेट्रोल पंप के सामने से चोरी हो गया है। रिपोर्ट पर थाना डुण्डासिवनी में अपराध क्रमांक 338/2026 धारा BNS के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
पुलिस की त्वरित एवं तकनीकी विवेचना: थाना प्रभारी निरीक्षक चैनसिंह उइके के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। घटना स्थल के आसपास के लगभग 20-25 स्थानों के CCTV फुटेज खंगाले गए। फुटेज में 02 संदेहियों द्वारा ट्रक ले जाते देखा गया। तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर तंत्र एवं साइबर सेल की मदद से ट्रक का पीछा करते हुए महाराष्ट्र बॉर्डर बोनकट्टा तक सुराग लगाया गया।
पतासाजी के दौरान आठनेर, जिला बैतूल निवासी नंदकिशोर खाकरे एवं अलकेश उइके को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। सख्ती से पूछताछ पर दोनों ने ट्रक चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने ट्रक को हैदराबाद के मो. रहमान आसिफ को बेच दिया था।
हैदराबाद पुलिस के समन्वय से मो. रहमान आसिफ एवं उसके साथी मो. ईस्माईल को भी गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने चोरी के बाद ट्रक को काटकर स्क्रैप में बेच दिया था। प्रकरण में धाराओं का इजाफा कर सभी 04 आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर जिला जेल दाखिल किया गया।
गिरफ्तार आरोपी:
- नंदकिशोर पिता सुखचंद खाकरे, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम साटनेर, थाना आठनेर, जिला बैतूल
- अलकेश पिता बारू उइके, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम हिवरा, थाना आठनेर, जिला बैतूल
- मो. रहमान आसिफ पिता मो. यूसुफ उद्दीन, उम्र 48 वर्ष, निवासी जी.एम. कॉलोनी, थाना चन्द्रायनगुट्टा, जिला हैदराबाद (तेलंगाना)
- मो. ईस्माईल पिता मो. साकिर, उम्र 30 वर्ष, निवासी किंग्स कॉलोनी, शिवरामपल्ली, थाना मैलारदेवपल्ली, हैदराबाद (तेलंगाना)
जप्ती : नगद 02 लाख रुपये
आपराधिक पृष्ठभूमि: गिरफ्तार आरोपी नंदकिशोर खाकरे एवं अलकेश उइके पूर्व में भी चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं। इनके विरुद्ध नागपुर, महाराष्ट्र के विभिन्न थानों में चोरी के अपराध पंजीबद्ध हैं।
सराहनीय भूमिका: इस संपूर्ण कार्रवाई में निरीक्षक चैनसिंह उइके के नेतृत्व में उनि. सदानंद गोदेवार, सउनि. देवेन्द्र जैसवाल, सायबर सेल, प्रआर. नितेश राजपूत, प्रआर. अजय बघेल, सायबर सेल_, प्रआर. संजय यादव, प्रआर. धूपलाल नेताम, आर. धनराज बरकड़े, आर. मोहसिन आजमी, आर. अंशुमन राजपूत, आर. अजय मिश्रा, आर. रघुराज यादव, आर. खिलेन्द्र गौतम का सराहनीय योगदान रहा।

