Breaking
10 Jul 2026, Fri

सिवनी में स्कूल बसों पर पुलिस ने की कार्यवाही

6 स्कूली वाहनों पर 10,000 रुपये का समन शुल्क वसूला गया

सिवनी। छात्र-छात्राओं की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा जिले में स्कूल बसों एवं स्कूली वाहनों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान की कार्रवाईआज जिले के विभिन्न मार्गों पर संचालित स्कूली वाहनों को रोककर उनकी फिटनेस, बीमा, परमिट, चालक का लाइसेंस, जीपीएस, प्राथमिक उपचार पेटी, आपातकालीन खिड़की एवं माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी सुरक्षा गाइडलाइंस का बारीकी से परीक्षण किया गया।

चेकिंग के दौरान कुल 06 स्कूल वाहनों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी एवं दस्तावेजों में कमियां पाई गईं। नियम विरुद्ध संचालन करने पर यातायात पुलिस द्वारा मौके पर ही चालानी कार्रवाई की गई।

जुर्माना विवरण:

  1. वाहन क्रमांक MP 22 ZG 7477 ₹2,000
  2. वाहन क्रमांक MP 22 P 0449 ₹2,000
  3. वाहन क्रमांक MP 22 ZJ 8480 – ₹2,000
  4. वाहन क्रमांक MP 54 P 208 – ₹2,000
  5. वाहन क्रमांक MP 22 P 0454 – ₹1,000
  6. वाहन क्रमांक MP 22 ZG 8942 – ₹1,000

कुल वसूल समन शुल्क: ₹10,000

यातायात पुलिस की अपील : यातायात पुलिस ने सभी स्कूल प्रबंधन एवं वाहन संचालकों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा स्कूली वाहनों हेतु जारी दिशा-निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करें।

प्रत्येक वाहन में योग्य चालक एवं परिचालक, जीपीएस सिस्टम, अग्निशमन यंत्र, प्राथमिक उपचार पेटी, महिला अटेंडेंट एवं आपातकालीन निकास की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। यातायात पुलिस द्वारा यह चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। छात्रहित में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *