Breaking
17 Jul 2026, Fri

10 कार्यवाहक/उप निरीक्षकों को मिली पदोन्नति, एसपी ने लगाए स्टार

सिवनी। जिले के पुलिस परिवार के लिए आज गौरव का दिन रहा। पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार 10 कार्यवाहक/उप निरीक्षकों को निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय सिवनी में आयोजित समारोह में पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण लालचंदानी (भा.पु.से.) ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को कंधे पर स्टार लगाकर बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

पदोन्नत होने वाले अधिकारी :

  1. कार्यवाहक निरीक्षक श्री सतीश तिवारी
  2. कार्यवाहक निरीक्षक श्री खेमेंद्र कुमार जैतवार
  3. कार्यवाहक निरीक्षक श्री मोहनीश बैस
  4. कार्यवाहक निरीक्षक श्रीमती अनंती मर्सकोले
  5. कार्यवाहक निरीक्षक श्रीमती संदीपिका ठाकुर
  6. उप निरीक्षक श्री आशीष खोबरागड़े
  7. उप निरीक्षक श्री मनीष बंसोड़
  8. कार्यवाहक निरीक्षक श्री लक्ष्मण झारिया
  9. कार्यवाहक निरीक्षक श्री शिव शंकर रामटेकर
  10. कार्यवाहक निरीक्षक श्री बृजेश उइके

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा, नगर पुलिस अधीक्षक चंचलेश मरकाम, SDOP सचिन परते सहित जिले के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *