Breaking
7 Jul 2026, Tue

पीजी कॉलेज के प्रोफेसरो का चरणबद्ध आंदोलन शुरू

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, सिवनी, जिला सिवनी (म.प्र.)
प्रेस विज्ञप्ति
//प्राध्यापक संघ का आंदोलन//
प्रांतीय शासकीय महाविद्यालयीन प्राध्यापक संघ ने शिक्षकों की लंबित समस्याओं और विभागीय अव्यवस्थाओं को लेकर 01 जुलाई से चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया है। प्रांतीय शासकीय महाविद्यालयीन प्राध्यापक जिला संघ की अध्यक्ष डॉ. सविता मसीह ने बताया है कि संघ के प्रांताध्यक्ष डॉ. आनंद शर्मा के दिशा-निर्देश अनुसार आंदोलन के प्रथम चरण में शिक्षक 15 जुलाई तक काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे। इसके साथ ही आंदोलन की आगामी रणनीति तैयार करने और संचालन के लिए राज्य स्तरीय संघर्ष समिति गठित करने का निर्णय लिया गया है। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सिवनी म.प्र. संघ पदाधिकारियों में सह-सचिव डॉ. श्रुति अवस्थी, कोषाध्यक्ष श्री सी.एल. अहिरवार, सदस्यों में डॉ. मुन्ना लाल चैधरी, डॉ. पवन वासनिक, डॉ. सीमा मर्सकोले, डॉ. लीडिया कुमरे, डॉ. मान सिंह बघेल, डॉ. ज्योति गजभिये, प्रो. रचना राय. प्रो. तरूण कावरे, प्रो. दीक्षा पटले, प्रो. रंजीता कमलेश, प्रो. रचना सक्सेना, प्रो. गनेश कुमार मंतारे आदि का सहयोग व उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *