Breaking
17 Jul 2026, Fri

नगरीय क्षेत्र के 4 केन्द्रों में कोविशील्ड तथा 2 केन्द्रों में लगेगी कोवैक्सीन

सिवनी। जिला टीकारण अधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि बुधवार 4 अगस्त को नगर के 4 केंद्रों क्रमश: शासकीय उत्कृष्ठ विद्यालय सिवनी,  प्राथमिक माध्य. शाला डूंडासिवनी कबीर वार्ड, हिंदी मेन बोर्ड स्कूल सिवनी तथा शास. तिलक माध्यमिक शाला सिवनी में कोविशील्ड का प्रथम एवं द्वितीय डोज लगेगा।

इसी तरह शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज सिवनी तथा  मिशन हायर सेकेण्ड्री स्कूल सिवनी में कोवैक्सीन के द्वितीय डोज लगाए जाऐंगे।  नगरीय क्षेत्र में इन केन्द्रों में प्रातः 8 से शाम 5  बजे तक वैक्सीनेशन किया जाएगा। एवं उक्त सभी केंद्रों में आयुष्मान कार्ड बनाये जायँगे। 

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *