Breaking
24 Feb 2026, Tue

जनता नगर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक गंभीर रूप से घायल

सिवनी। बाईपास जनता नगर के समीप रविवार को दोपहर लगभग 2.30 बजे एक अज्ञात वाहन ने बाइक चालक को जोरदार टक्कर मार दिया। इस दुर्घटना से 32 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे पीएमटी दीपक गिडोडे व पायलट विजय वर्मा ने घायल को तत्काल उठाकर वाहन से उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां घायल का उपचार जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील बरघाट थाना लखनवाड़ा गांव बरवाहा निवासी रामस्वरूप चौरसिया पिता चूरनलाल चौरसिया 32 रविवार को दोपहर लगभग 2:30 बजे अपने गांव से सिवनी बाइक से जा रहा था। तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे रामस्वरूप सड़क पर गिर गया। आसपास के लोगों द्वारा दी गई। सूचना पर 108 एंबुलेंस वाहन चालक तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उपचार जारी है। वहीं पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *