सिवनी

जेल में 23 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी

सिवनी। लखनादौन में शनिवार की रात एक दुराचार व हत्या के आरोपी ने फांसी लगा ली। इस घटना से जेल प्रशासन सकते में आ गया है। घटना के बाद लखनादौन पुलिस जांच में जुटी हुई है।

लखनादौन नगर निरीक्षक के.एस. मरावी ने जानकारी दी कि लखनादौन उपजेल में दुराचार व हत्या के मामले में भादवि की धारा 376, 302 के विचाराधीन कैदी अर्जुन मर्सकोले उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम सहसना थाना लखनादौन ने शनिवार की रात फांसी लगा ली।

मृतक पर एक 5 वर्षीय बालिका के साथ दुराचार व हत्या का आरोप था तथा वह वर्ष 2020 से लखनादौन उपजेल में बंद था। घटना के बाद मृतक के शव का रविवार की सुबह पोस्टमार्टम किया जाकर परिजनों को सौंप दिया गया।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *