Breaking
11 Nov 2025, Tue

जनता को महंगाई की आग में झोंक रही है भाजपा सरकार : योगेंद्र सिंह बाबा

सिवनी/घंसौर। किसानों के समर्थन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी घंसौर केदारपुर ने शनिवार को सौंपा ज्ञापन सौंपा। केंद्र सरकार एवं प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा किसानों के विरोध में काले कानून तथा पेट्रोल, डीजल तथा गैस के बढते दामों के विरोध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ पूर्व मुख्यमंत्री एवं लखनादौन विधायक योगेंद्र सिंह बाबा एवं सिवनी जिला अध्यक्ष राजकुमार खुराना के निर्देशानुसार प्रत्येक जिला एवं ब्लाक स्तर पर 19 दिसंबर को केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा एक माह से गैस सिलेंडर तथा डीजल पेट्रोल में बेतहाशा बढती की कीमतों एवं किसानों के विरोध में पारित तीन काले कानूनों के विरोध में चलाये जा रहे आंदोलन को दबाने के लिए कार्य किया जा रहा है को लेकर 19 दिसंबर को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी घंसौर ने लखनादौन घंसौर विधानसभा के क्षेत्रीय विधायक योगेंद्र सिंह बाबा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी घंसौर अध्यक्ष राजेंद्र पटेल ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष केदारपुर दयाराम मसराम एवं जिला जिला पंचायत सदस्य सिवनी श्रीमती चित्रलेखा नेताम की उपस्थिति में महामहिम राज्यपाल के नाम अनुविभागीय अधिकारी तहसीलदार घंसौर को ज्ञापन सौंपा।

सरकार द्वारा डीजल पेट्रोल एवं घरेलू गैस में अधिक वैट लगाया जा रहा है वैहताशा बढ़ती कीमतों को कम किया जाये। किसानों की फसलों का उचित समर्थन मूल्य नहीं दिया जा रहा है किसानों के साथ इस छलावा पर रोक लगायी जाये।
खरीदी केन्द्र में तुलाई और गुणवत्ता विहीन बताकर किसानों की फसलों को नहीं खरीदा जा रहा है जिसके कारण किसानों में आक्रोश व्याप्त है। सोसायटी के माध्यम से दिया जाने वाल खाद, बीज प्रदेश में इस बढ़ती मंहगाई के कारण किसान तथा आम जनता परेशान है। भाजपा सरकार के खिलाफ इस दिन सभी कांग्रेसजन आज का दिन उपवास रखकर विरोध दिवस मनाया। जिला एवं ब्लाक स्तर पर धरना देगें।

यह कांग्रेसी रहे मौजूद- लखनादौन विधायक योगेंद्र सिंह बाबा, ब्लाक कांग्रेस कमेटी घंसौर अध्यक्ष राजेन्द्र पटेल, श्रीमति चित्रलेखा नेताम जिला पंचायत सदस्य सिवनी, दयाराम मसराम अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी केदारपुर, विनोद नेमा अध्यक्ष किसान कांग्रेस कमेटी घंसौर, महेन्द्र सिंह सिसोदिया, रणजोर सिंह सिसोदिया, पंडित अशोक मिश्रा, श्रीमति गीता तिवारी, सुश्री परी सरकार, धरम सिंह उइके, संजय पटेल, सत्येंद्र गुमास्ता, बलधीर सिंह सारंग, शेख निजाम, बंटी जैन, राजेंद्र नामदेव, उत्तम नेताम, गणेश प्रजापति, अमित पाण्डे, राम सिंह कुलेस्त, ओपी श्रीवास्तव, संजीत गुमास्ता, राजेश दुबे, कशीराम सोनी, बंटी जैन ( गल्ला), विजय उइके, रमेश पटेल, दीनानाथ तिवारी, धनजंय मिश्रा, शिवम सोनी, मुकेश यादव, सीताराम उईके, लक्ष्मी प्रासद उईके, शंकर लाल मारवी, शोभाराम मरकाम, गेदसिंह मारवी, लोक सिंह मारवी, अमर सिंह उईके, बंसत तेकाम, चंदर सिंह उईके,
रोहित नामदेव, रमेश गोहल्नी,
ओम सिंह राजपूत, आशीष जैन, जगदीश मरावी, कृष्ण कुमार ग्रीयाम, टोप सिंह, अनुरोध यादव, हीरालाल मर्सकोल, बद्री यादव, तुलसी मारवी एवं समस्त कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *