test
Breaking
16 Jun 2026, Tue

गुण्डागर्दी कर मारपीट करने वाले 2 फरार आरोपी कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में

घटना में प्रयुक्त तार जप्त,अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी

सिवनी। दिनांक 23/03/2026 को प्रार्थी सत्यम ठाकुर निवासी मठ मंदिर के पास सिवनी ने थाना कोतवाली सिवनी में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 23/03/2026 को सुबह करीबन 11/00 बजे नगरपालिका के बाजू में गोपाल कश्यप की दुकान में पोहा खाने के दौरान वासू सनकत एवं उसके साथी तनिष सनोडिया,शुभ पटेल,चैतन दुर्गे,अज्जू उर्फ भूरा उइके एवं अन्य साथियों द्वारा शराब पीने के लिए पैसे मांगने एवं पैसे न देने पर गुण्डागर्दी करते हुए गाली गलौच कर तार, बेल्ट, बैंच एवं हाथ मुक्के से मारपीट करना करते हुए चोट पहुँचाए है तथा जान से मारने की धमकी दिये है जिस पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 227/2026 धारा 191(2), 119(1), 296(b),115(2),351(2),324(4) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया है। दौरान विवेचना दिनांक 24/03/2026 को तनिष सनोडिया को तथा दिनांक 01/5/2026 को चेतन दुर्गे को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

इसी क्रम में दिनांक 15/06/2026 को लंबे समय से फरार चल रहे उक्त प्रकरण के आरोपी वासु सनकत एवं अज्जू उर्फ कृष्ण कुमार उइके को कोतवाली गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है जहां माननीय न्यायालय द्वारा उक्त दोनों आरोपी पर ज्युडिशियल रिमांड पर जेल भेजा गया है ।
प्रकऱण के आरोपी वासू सनकत के विरूध्द पूर्व से थाना कोतवाली एवं थाना कान्हीवाड़ा में लडाई झगड़ा मारपीट संबंधी 11 आपराधिक प्रकरण पंजीबध्द है जिसे गुण्डा बदमाश की सूची में लाने की कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपीगण:
1.वासू सनकत पिता अजय सनकत उम्र 23 वर्ष निवासी मंगलीपेठ सिवनी जिला सिवनी ।

  1. अज्जू उर्फ कृष्ण कुमार उइके पिता कृपालसिंह उइके उम्र 22 वर्ष निवासी अंबेडकर वार्ड मंगलीपेठ सिवनी ।

2. जप्त संपत्ति:

  • घटना कारित करने में प्रयुक्त तार ।

उल्लेखनीय:
उपरोक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक सिवनी  कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिवनी दीपक मिश्राएसडीओपी सिवनी श्री सचिन परते के मार्गदर्शन में की गई।

सराहनीय भूमिका:
निरीक्षक सतीश तिवारी, उपनिरीक्षक जयशंकर उइके, प्रधान आरक्षक मनोज पाल, नवीन तिवारी तथा आरक्षक प्रतीक बघेल, सतीश इनवाती, सिद्धार्थ दुबे की सराहनीय भूमिका रही।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *