test
Breaking
22 Jun 2026, Mon

सड़क दुर्घटना में प्रकाश ठाकुर की मौत

सिवनी। विकासखंड केवलारी के अंतर्गत ग्राम पंचायत लोपा निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में सोमवार को सुबह लगभग 11:30 बजे मृत्यु हो गई। युवक बाइक से अकेले कहीं जा रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के किसान परिषद् के सिवनी जिला अध्यक्ष प्रकाश ठाकुर पिता प्रहलाद ठाकुर उम्र 40 सोमवार को सुबह वे अपने गांव लोपा से सिवनी दिशा की ओर किसी काम से निकले थे। उनकी बाइक जब मुनगापार के समीप पहुंची तभी दूध वाले किसी बड़े वाहन चालक ने टक्कर मार दिया जिससे घटनास्थल पर ही प्रकाश ठाकुर की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि प्रकाश ठाकुर के दो मासूम बच्चे हैं। एक 7 साल का व एक 5 साल का बेटा है। सड़क दुर्घटना में युवक की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *