सिवनी। बकरीद के दौरान गौवंश वध का प्रयास कर जिले का सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश रचने का आरोप है
बकरीद के दौरान गौवंशों की कुर्बानी की योजना को समय रहते विफल किया गया था तथा 7 गौवंशों को सुरक्षित मुक्त कर गौशाला भेजा गया था। नागपुर निवासी मोहम्मद हामिद उर्फ इंजीनियर को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत गिरफ्तार कर 3 माह के लिए भेजा गया जेल
सिवनी जिले में पुलिस के अनुसार, आरोपी पर बकरीद के दौरान गौवंश वध का प्रयास कर जिले का सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश रचने का आरोप है
बकरीद पर गौवंश वध के प्रयास के आरोपी पर NSA की कार्रवाई सिवनी कोतवाली पुलिस ने बकरीद के दौरान कथित रूप से गौवंश वध का प्रयास कर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में नागपुर निवासी मोहम्मद हामिद उर्फ इंजीनियर (69) के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार आरोपी को 16 जून 2026 को नागपुर से गिरफ्तार कर 3 माह के लिए केंद्रीय जेल जबलपुर भेजा गया है।
पुलिस अधीक्षक कृष्ण लाल चंदानी का कहना है कि 28 मई 2026 को बकरीद के दौरान गौवंशों की कुर्बानी की योजना को समय रहते विफल किया गया था तथा 7 गौवंशों को सुरक्षित मुक्त कर गौशाला भेजा गया था। आरोपी के विरुद्ध पहले भी गौवंश वध और सांप्रदायिक मामलों से जुड़े प्रकरण दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। पुलिस ने कार्रवाई को जिले में शांति, कानून व्यवस्था और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए आवश्यक बताया है। पुलिस ने समय रहते कार्रवाई कर 7 गौवंशों को सुरक्षित मुक्त कराया और गौशाला भेजा।
ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

