संकुल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खैरापलारी, सिवनी में हुआ आयोजन
सिवनी। श्री दिनेश कुमार दुबे जी का जन्म 7 जून 1964 को सिवनी जिले के ग्राम पॉजरा में हुआ। उनके पिता श्री सूरज प्रसाद दुबे जी एक किसान थे। ग्रामीण परिवेश और साधारण परिस्थितियों में पले-बढ़े श्री दुबे जी ने प्रारंभिक शिक्षा अपने गाँव से प्राप्त की। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने अपने अथक परिश्रम, दृढ़ संकल्प एवं लगन के बल पर जीवन में निरंतर प्रगति की और सफलता के उच्च आदर्श स्थापित किए।
श्री दुबे जी ने 23 फरवरी 1983 को सहायक शिक्षक के रूप में प्राथमिक विद्यालय आमाकोला से अपने शासकीय सेवाकाल की शुरुआत की। इसके पश्चात उन्होंने शासकीय कन्या हाई स्कूल खैरापलारी, प्राथमिक विद्यालय झगरा, हायर सेकेंडरी स्कूल खैरापलारी तथा माध्यमिक विद्यालय पिपरिया कला में अपनी सेवाएँ प्रदान कीं। लगभग 43 वर्षों के प्रेरणादायक सेवाकाल के उपरांत आज दिनांक 30 जून 2026 को वे सेवा निवृत्त हो रहे हैं।
अपने सम्पूर्ण सेवाकाल में श्री दुबे जी ने प्रत्येक दायित्व का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी, निष्ठा एवं समर्पण के साथ किया। उनका अनुशासन, समय की पाबंदी तथा कार्य के प्रति गंभीरता सदैव अनुकरणीय रही। वे केवल एक कुशल शिक्षक ही नहीं, बल्कि योग एवं स्काउट शिक्षक के रूप में भी विद्यार्थियों और सहकर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत रहे।
श्री दुबे जी की इस सफल एवं प्रेरणादायक यात्रा में उनकी धर्मपत्नी श्रीमती उपमा दुबे जी का योगदान भी अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने हर परिस्थिति में एक सशक्त जीवनसाथी के रूप में उनका साथ दिया, उनका उत्साहवर्धन किया तथा परिवार को प्रेम, संस्कार और एकता के सूत्र में बाँधे रखा। परिवार के सभी सदस्यों के स्नेह, सहयोग एवं आशीर्वाद ने श्री दुबे जी को अपने कर्तव्यों का निर्वहन और अधिक निष्ठा एवं समर्पण के साथ करने की प्रेरणा दी।
श्री दुबे जी ने अपने जीवन और कार्यशैली से यह सिद्ध किया कि सच्ची सफलता केवल पद या उपलब्धियों से नहीं, बल्कि कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और मानवीय मूल्यों के पालन से प्राप्त होती है। आज उनके सेवानिवृत्ति के इस विशेष अवसर पर हम सभी उनके अमूल्य योगदान के लिए हृदय से आभार व्यक्त करते हैं तथा उनके स्वस्थ, सुखमय, समृद्ध एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करते हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि उनके जीवन में सदैव खुशियाँ, शांति और उत्तम स्वास्थ्य बना रहे तथा उनके परिवार पर प्रेम, सौहार्द और आनंद की कृपा निरंतर बनी रहे। हम सभी की ओर से श्री दिनेश कुमार दुबे जी को उनके उत्कृष्ट एवं गौरवपूर्ण सेवाकाल हेतु सादर अभिनंदन, हार्दिक शुभकामनाएँ एवं विनम्र सम्मान।
ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

