test
Breaking
30 Jun 2026, Tue

मोहन सिंह बघेल हुए सेवानिवृत्त, दो शालाओं में अलग-अलग हर्षोल्लास से संपन्न

सिवनी।  शासकीय माध्यमिक शाला, सुभाष वार्ड, सिवनी के उच्च श्रेणी शिक्षक एवं शाला प्रभारी श्री मोहन सिंह बघेल जी का सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह हर्षोल्लास के साथ 30 जून  संपन्न हुआ। श्री बघेल जी के दीर्घ सेवाकाल की पूर्णता पर शासकीय सुभाष माध्यमिक शाला एवं शासकीय तिलक हाई स्कूल संकुल केंद्र दोनों शालाओं में अलग-अलग (पृथक रूप से) विदाई समारोहों का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षा जगत, प्रशासन और सामाजिक क्षेत्र की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं व्याख्यान के माध्यम से हुआ। समारोह में उपस्थित अतिथियों द्वारा श्री मोहन सिंह बघेल जी के व्यक्तित्व एवं उनके दीर्घ सेवाकाल पर सारगर्भित उद्बोधन दिए गए। वक्ताओं ने उनके विषय में विचार व्यक्त करते हुए कहा कि श्री बघेल जी का संपूर्ण सेवाकाल कर्तव्यनिष्ठा, कड़े अनुशासन और उच्च मानवीय मूल्यों की अनुपम परंपरा का जीवंत उदाहरण रहा है। उन्होंने केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि खेलकूद, स्काउट-गाइड और स्टूडेंट पुलिस कैडेट जैसी गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाकर संस्था का नाम सदैव गौरवान्वित किया है।

समारोह में मुख्य रूप से ये लोग सम्मिलित हुएः

श्री दुर्गाशंकर श्रीवास्तव (पूर्व सहायक शिक्षक), श्री दानिश अख्तर (पूर्व प्राचार्य), श्री प्रकाश भंडारी, श्री एस.एन. नामदेव, श्री एन.एस. बघेल (पूर्व डी.एफ.ओ. D.F.O.), श्री राजेश राय (जनशिक्षक), श्री रामकृष्ण दुबे (जनशिक्षक), श्रीमती संध्या राय (प्रभारी प्राचार्य, शासकीय तिलक हाई स्कूल), श्रीमती कल्पना उपाध्याय (शाला प्रभारी, कस्तूरबा शाला), श्री बी. एस. गहलौद (जिला योग प्रभारी), श्री दिलीप गोस्वामी (अध्यक्ष, जिला शिक्षक कल्याण समिति), श्री राहुल बघेल (पार्षद), श्री शिव सेंगर (उपाध्यक्ष, भाजपा मोर्चा)।

दोनों विद्यालयों के स्टाफ का रहा सराहनीय योगदानः

इन विदाई कार्यक्रमों को भव्य और सफल बनाने में शासकीय सुभाष माध्यमिक शाला एवं शासकीय तिलक हाई स्कूल के समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। दोनों ही संस्थाओं के सभी शिक्षक साथियों एवं कर्मचारियों ने पूरी कर्मठता से अपने-अपने परिसर में व्यवस्थाएं संभालीं। समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे, जिन्होंने श्री बघेल जी की कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और शाला विकास में उनके अमूल्य योगदान की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

अंत में, विद्यालय परिवार की ओर से श्री बघेल जी को सम्मान पत्र भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य और सुदीर्घ, स्वास्थ्यप्रद जीवन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *