सिवनी। कान्हीवाड़ा वाला थाना अंतर्गत गांव कटिया में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक में सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव देवकरण टोला निवासी सतीबाई जंघेल (30) बाइक में सवार होकर जा रही थी। गांव कटिया के समीप तेज रफ्तार से गुजर रहे एक अज्ञात वाहन चालक ने बाइक को टक्कर मार फरार हो गया। बाइक में सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — — ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।