सिवनी/केवलारी। विकासखंड केवलारी अंतर्गत ग्राम पंचायत पांजरा व खापा के ग्राम वासियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है ग्रामीण अभी भी कच्चे मकान में रहने को मजबूर हैं ग्राम वासी मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर जनसुनवाई में लिखित शिकायत देते हुए कलेक्टर से मांग की है कि शीघ्र ही उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में नाम दर्ज करते हुए योजना का लाभ दिया जाए।
गांव के नेतराम भगरिया, रामशंकर उइके, आशीष मसराम, सुनीता झारिया, सिन्धु तिवारी, अलिकेश, धनेश्वरी आदि ने अपनी शिकायत में बताया कि पिछले वर्ष 2021-2022 के बाद आज दिनांक तक एक भी मकान स्वीकृत नहीं है ओर ग्राम खापा व पॉजरा दोनों ग्राम में आज भी 250 से 300 कच्चे मकान है। जिससे ग्रामीणजनों को बहुत समस्या हो रही है। चूकि शासन कि महत्वपूर्ण योजना प्रधानमंत्री आवास से लोगों को लाभ मिलना चाहिए, लेकिन पॉजरा निवासी शासन कि इस महत्वपूर्ण योजना के लाभ से वंचित हैं।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

