test
Breaking
3 Jul 2026, Fri

नपा अध्यक्ष ने टैगोर वार्ड राधाकृष्ण नगरी कॉलोनी का किया निरीक्षण

सिवनी। नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञान चंद सनोडिया द्वारा सोमवार को टैगोर वार्ड में राधाकृष्ण नगरी कालोनी का निरीक्षण किया गया। कालोनी के रहवासियों ने कालोनी की समस्या (रोड ,नाली निर्माण एवं कालोनी की गंदगी, गोबर के ढेर, आदि) से अवगत कराया गया एवं परिषद में स्वीकृत रोड निर्माण शीघ्र कराएं जाने की मांग की। वही अध्यक्ष द्वारा शीघ्र समस्या निराकरण एवं रोड निर्माण कार्य करायें जाने का आश्वासन दिया गया। नपा अध्यक्ष ने कॉलोनी में निरीक्षण के दौरान में साइकिल से क्षेत्र की समस्या को जानने के लिए निकले। इसके साथ ही सुरेंद्र पांडे ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि नियमित रूप से नल से जल की सप्लाई की जाए। नल से पानी नहीं मिलने के कारण काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पानी की समस्या से आए दिन परेशान होना पड़ रहा है। नलों से नियमित रूप से जल सप्लाई किए जाने की मांग भी उन्होंने की है।

निरीक्षण के दौरान कॉलोनी निवासी श्री सूर्यवंशी, श्री गठोरिया, श्री राय, श्री उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *