Breaking
17 Feb 2026, Tue

अब 18 से 44 साल वाले लाभार्थियों का टीकाकरण विकासखंड स्तर पर होगा शुरू

सिवनी। दिनांक 16 मई 2021 को शाम को 5:00 बजे राज्य स्तर से प्राप्त निर्देशों अनुसार, शहरी क्षेत्र एवं विकासखंड स्तर पर 18 साल से 44 साल लाभार्थियों का टीकाकरण ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के माध्यम से एवं बुकिंग होने के पश्चात ही कोविड-19 का टीका लगाया जाएगा।

शिशु रोग विशेषज्ञ, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर लोकेश चौहान ने बताया कि अब विकास खंड स्तर पर भी 18 साल से 44 साल वाले लाभार्थियों को कोविड-19 टीकाकरण की शुरुआत की जाएगी।

दिनांक 17 मई 2021 को सर्वप्रथम विकासखंड में सामुदायिक चिकित्सा केंद्र गोपालगंज , एवं शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल बरघाट में शुरुआत की जा रही है।

17 मई 2021 को, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के पश्चात बुकिंग के माध्यम से, सिवनी के शहरी क्षेत्र में शासकीय मिशन हायर सेकेंडरी स्कूल एवं शासकीय तिलक हायर सेकेंडरी स्कूल छिंदवाड़ा चौक में एवं शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल लखनादौन में भी, 18 साल से साल से 44 साल लाभार्थियों कोविड-19 के टीके के लगाए जाएंगे।

दिनांक 19 मई 2021 को, सामुदायिक चिकित्सा केंद्र छपारा, एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केवलारी, सामुदायिक स्वास्थ्य कुरई ,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनोरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर,में भी इसकी शुरुआत की जाएगी।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *