test
Breaking
20 May 2026, Wed

ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की बहादुरी से टला बड़ा हादसा

बालाघाट। दिनांक 18 मई 2026 की रात्रि लगभग 11:40 बजे वार्ड नंबर 10 स्थित अंजुमन शादी हॉल के पास उस समय अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया, जब अचानक ट्रांसफार्मर में भीषण आग भड़क उठी। आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते ऊंची-ऊंची लपटें आसमान छूने लगीं तथा आसपास के रहवासी भयभीत होकर घरों से बाहर निकल आए।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड बालाघाट की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और बिना समय गंवाए राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया। रात के अंधेरे में धधकती आग के बीच फायर कर्मियों ने अदम्य साहस, सूझबूझ एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए अपनी जान जोखिम में डालकर आग पर काबू पाया।
आग लगातार फैलने का खतरा बना हुआ था, जिससे आसपास के मकानों एवं क्षेत्र में बड़ा हादसा होने की आशंका थी, किंतु फायर ब्रिगेड टीम की तत्परता एवं बहादुरी के चलते समय रहते स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया।

इस रेस्क्यू ऑपरेशन में फायर मैन राहुल वैद्य एवं प्रशांत मेश्राम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए बहादुरी और समर्पण के साथ आग बुझाने का कार्य किया। वहीं वाहन चालक ओमकार यूके जी ने भीड़भाड़ के बीच फायर वाहन को तेजी एवं सूझबूझ से घटनास्थल तक पहुंचाकर टीम को भरपूर सहयोग प्रदान किया।
स्थानीय नागरिकों ने फायर ब्रिगेड टीम की सराहना करते हुए कहा कि यदि समय पर टीम मौके पर नहीं पहुंचती तो आग आसपास के क्षेत्र को भी अपनी चपेट में ले सकती थी। नागरिकों ने फायर कर्मियों को “रियल हीरो” बताते हुए उनके साहस एवं सेवा भावना को नमन किया।

फायर ब्रिगेड के इन वीर जवानों ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि जब पूरा शहर गहरी नींद में सो रहा होता है, तब ये योद्धा अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों की सुरक्षा हेतु हर परिस्थिति में डटे रहते हैं। इनके साहस, समर्पण एवं मानव सेवा की भावना को पूरा शहर सलाम करता है।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *