test
Breaking
3 Jun 2026, Wed

पीएम श्री कन्या विद्यालय बरघाट में समर कैंप का भव्य समापन

बरघाट। नगर के पीएम श्री शासकीय कन्या विद्यालय बरघाट में 1 मई से 1 जून 2026तक आयोजित समर कैंप के समापन समारोह का आयोजन किया गया।

उक्त जानकारी देते हुए संस्था के क्रीड़ा प्रभारी आशीष दीक्षित ने बताया कि लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल के निर्देशानुसार, एवम जिला शिक्षा अधिकारी एस एस कुमरे के मार्गदर्शन तथा खेल एवम युवा कल्याण विभाग के सहयोग से पी एम श्री विद्यालय केम्पस में आयोजित समर केम्प में खेल क्रिकेट, कबड्डी, पिट्टू,बेडमिंटन, टेबल टेनिस योगा के अलावा विभिन्न गतिविधियों में विशेषज्ञों द्वारा रोचक तरीके से प्रशिक्षण दिया गया। जिसमे पेंटिंग में श्रीमती प्रीति राहंगडाले, आर्ट एंड क्राफ्ट में श्रीमती वीना मेश्राम,मेहंदी में श्रीमती ऋतु उईके, संगीत में अंकित गौतम और योग में विलास चकोले, परसराम देशमुख, नम्रता मेश्राम, श्रीमती खिलेश्वरी पटले, कु सीता मसराम द्वारा प्रतिभागियों को निखारने में अपनी भूमिका निभाई।संस्था के पी एम श्री प्रभारी श्री अनिल अवधवाल द्वारा बच्चो को प्रोत्साहित किया गया।

समर कैंप में बच्चों ने रचनात्मक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक सहभागिता कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
समापन अवसर पर बच्चों को बिस्किट एवं फल वितरित किए गए तथा प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। साथ ही टेबल टेनिस में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बरघाट नगर का नाम गौरवान्वित करने वाले प्रतिभाशाली बच्चों को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस गरिमामयी कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती इमरता साहू , पूर्व मंडल अध्यक्ष  राजेंद्र सिंह ठाकुर ,नगर परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती ममता पाठक, विकास जैन सांसद प्रतिनिधि, शिक्षक प्रकोष्ठ जिला संयोजक नरेश राजपूत , जिला चिकित्सालय सांसद प्रतिनिधि अनिल पाठक, नगर परिषद विधायक प्रतिनिधि सुजीत सूर्यवंशी, धारना भाजपा मंडल उपाध्यक्ष तजेंद्र कटरे, एवं स्वयंसेवक  चुन्नीलाल, क्रीड़ा शिक्षक संदीप मिश्रा की उपस्थिति रही।

इस समर कैंप को सफलतापूर्वक संचालित एवं संपन्न कराने में खेल शिक्षक आशीष दीक्षित एवं खेल समन्वयक श्रीमती रुचि देशमुख का योगदान अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायक रहा। उनके समर्पण और अथक प्रयासों के कारण बच्चों को सीखने, खेलने और अपनी प्रतिभा को निखारने का उत्कृष्ट अवसर प्राप्त हुआ। सभी आमन्त्रित जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभागी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाओं के साथ विद्यालय परिवार, शिक्षकों एवं आयोजन से जुड़े सभी सहयोगियों को इस सफल आयोजन हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *