सिवनी। जिला भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री प्रदीप राय की बहन, सुश्री प्रीति राय (एडवोकेट), दिनांक 01/06/2026 की दोपहर घर से स्कूटी से बाजार आई थीं। नगर पालिका चौक के निकट उनका बैग गिर गया, जिसमें लगभग 8 तोला सोने के आभूषण रखे थे।
घटना की सूचना प्राप्त होते ही मामले को पुलिस अधीक्षक सिवनी कृष्ण लालचंदानी (भा.पु.से.) के संज्ञान में लाया गया। कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों की सहायता से मात्र 8 घंटे के भीतर बैग का पता लगाकर उसे सुरक्षित सुश्री प्रीति राय को सुपुर्द किया।
पुलिस की ईमानदारी, तत्परता एवं समर्पण से संतुष्ट होकर श्री प्रदीप राय एवं परिवार ने इस सराहनीय कार्य में संलग्न पुलिस टीम के सम्मान में ₹21,000 का चेक पुलिस अधीक्षक महोदय को भेंट किया।
सिवनी पुलिस नागरिकों की सुरक्षा, सहायता एवं विश्वास बनाए रखने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।
ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

