test
Breaking
2 Jun 2026, Tue

फोटोग्राफर वेलफेयर एसोसिएशन का ट्रेनिंग वर्कशॉप आयोजन संपन्न

सिवनी। सिवनी जिला फोटोग्राफर वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा दिनांक 31 मई 2026 को खैरा पलारी में Nikon कंपनी द्वारा एक भव्य एवं ज्ञानवर्धक ट्रेनिंग वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में Nikon के अनुभवी मेंटर द्वारा फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी के क्षेत्र में हो रहे नवीनतम बदलावों, आधुनिक तकनीकों तथा Nikon कैमरों के एडवांस फीचर्स के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई।

फोटोग्राफर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश चांदवानी ने बताया कि वर्कशॉप के दौरान प्रतिभागियों को कैमरा सेटिंग्स, ऑटोफोकस सिस्टम, वीडियो रिकॉर्डिंग तकनीक, कलर मैनेजमेंट, लो-लाइट फोटोग्राफी, कंटेंट क्रिएशन तथा नए कैमरा फीचर्स का बेहतर उपयोग करने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। साथ ही वर्तमान प्रतिस्पर्धी दौर में अपने फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी व्यवसाय को कैसे अपडेट किया जाए, ग्राहकों को बेहतर सेवाएं कैसे प्रदान की जाएं तथा डिजिटल युग में अपने कार्य को नई ऊंचाइयों तक कैसे पहुंचाया जाए, इस विषय पर भी विशेष मार्गदर्शन दिया गया।

इस अवसर पर जिले के अनेक फोटोग्राफर्स एवं वीडियोग्राफर्स ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और नई तकनीकों को सीखने के साथ-साथ अपने अनुभवों का आदान-प्रदान भी किया एवं कार्यक्रम में कंपनी द्वारा लायी गई मॉडल की लाइव फोटोग्राफी का अनुभव प्राप्त किया और व्यावहारिक जानकारी के माध्यम से प्रतिभागियों को सीखने का एक उत्कृष्ट अवसर प्राप्त हुआ, जिससे वे अपने कार्य की गुणवत्ता को और अधिक बेहतर बना सकेंगे।

यह वर्कशॉप सभी प्रतिभागियों के लिए अत्यंत उपयोगी, प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक सिद्ध हुई। ऐसे आयोजन निश्चित रूप से फोटोग्राफी समुदाय को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने तथा व्यवसायिक रूप से आगे बढ़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस कार्यक्रम को सफल एवं यादगार बनाने के लिए सिवनी जिला फोटोग्राफर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश चांदवानी, सचिव- शैलेश गौर, सहसचिव – रवि सनोडिया, उपाध्यक्ष -अनुराग सोनी, संजय श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष – गगन कुल्हाडे, तकनीकी सलाहकार जितेंद्र यादव, अनुशासन प्रभारी – संजय सूर्यवंशी, मोंटू ठाकुर, कार्यक्रम संयोजक – पराग ठाकुर, संरक्षक मंडल के सदस्य श्री अबरार अली, अशोक सोनी, सुनील सोनी, प्रमोद सोनी एवं Nikon कंपनी से आए सम्माननीय मेंटर एवं सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई।
फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *