4 शातिर आरोपी गिरफ्तार, 07 विधिविरुद्ध बालक अभिरक्षा में
सिवनी। पुलिस अधीक्षक सिवनी कृष्ण लालचंदानी (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दीपक मिश्रा एवं SDOP घंसौर श्रीमती नम्रता सोंधिया के मार्गदर्शन में जिले में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना धनौरा पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
घटना का विवरण: दिनांक 09/07/2026 एवं 11/07/2026 को ग्राम मझगंवा, देवरीटीका, थांवरी, पल्ला एवं मुंगवानी में अज्ञात चोरों द्वारा विद्युत लाईन के खम्भों में लगे तारों को काटकर एवं खम्भों को क्षतिग्रस्त कर 57 बिजली के खम्भों से तार चोरी कर लिए गए थे। प्रार्थियों की रिपोर्ट पर थाना धनौरा में अपराध क्रमांक 178/2026 एवं 179/2026 धारा 303(2) बी.एन.एस. पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई थी।
पुलिस कार्रवाई एवं खुलासा: थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष बंसोड़ के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। मुखबिर तंत्र सक्रिय कर गश्त-पेट्रोलिंग बढ़ाई गई। विद्युत विभाग एवं ग्रामीणों के सहयोग से तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर सूचना के आधार पर 04 संदेहियों को हिरासत में एवं 07 विधिविरुद्ध बालकों को अभिरक्षा में लिया गया।
कड़ी पूछताछ में सभी ने धनौरा क्षेत्र में 02 चोरी तथा चौकी पलारी एवं थाना आदेगांव क्षेत्र में 01-01 कुल 04 चोरी की घटनाएं करना स्वीकार किया।
आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया विद्युत तार 01 क्विंटल 55 किलो बरामद किया गया। आरोपियों के कब्जे से चोरी में प्रयुक्त 1 महिंद्रा पिकअप, 1 टाटा एस छोटा हाथी एवं 1 मोटर साइकिल कुल कीमती लगभग ₹22,00,000/- का मशरूका विधिवत जप्त किया गया।
गिरफ्तार आरोपी: मोनू केवट पिता रामसुपल केवट, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम पत्तोपुर थाना लालोरी जिला फतेहपुर उत्तरप्रदेश, हाल निवासी आफिस के पीछे घंसौर, मोहम्मद समीम खान पिता अब्दुल सत्तार खान, उम्र 42 वर्ष, निवासी अम्बेडकर नगर अधारताल जबलपुर, संदीप राजनट पिता अर्जुन राजनट, उम्र 19 वर्ष, निवासी गिट्टी खदान पलारी, चौकी पलारी केवलारी, संजय नटराज पिता कृष्णा नटराज, उम्र 50 वर्ष, निवासी तालाब मोहल्ला घंसौर, 7 विधिविरुद्ध बालक, उम्र लगभग 15-17 वर्ष, आरोपी फरार है जिसकी पतासाजी जारी है।
सराहनीय भूमिका: इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष बंसोड़ के नेतृत्व में उनि कोमेन्द्र गौतम, सउनि सुनील कुमार मरावी, प्र.आर. रुपसिंह मरावी, आर. भास्कर सरवैया, आर. संजय भलावी, आर. देवेश चौधरी की सराहनीय भूमिका रही।

