सिवनी। 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज शांति शिखर में महिलाओं के आध्यात्मिक सशक्तिकरण हेतु एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बहन मीना बिसेन, भाजपा जिला अध्यक्ष, पूर्व सांसद नीता पटेरिया, एमएलबी स्कूल की प्राचार्य डॉक्टर आराधना राजपूत, सामाजिक कार्यकर्ता बहन रितु दहिकर, ब्रह्माकुमारीज की जिला प्रभारी ब्रह्माकुमारी ज्योति दीदी, ब्रह्मा कुमारी रामेश्वरी दीदी एवं ब्रह्माकुमारी नीतू दीदी उपस्थित थीं।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं के स्वागत में बालिकाओं के द्वारा मनमोहन स्वागत नृत्य एवं महिला सशक्तिकरण हेतु नृत्य प्रस्तुत किए गए। साथ ही साथ वर्तमान समय स्वतंत्रता का जिस तरह से अनियंत्रित उपयोग किया जा रहा है उस पर ब्रह्मा कुमारीज सदस्यों के द्वारा एक्टिविटी प्रस्तुत की गई।
इस कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र बना भारत का गौरव नारी शक्ति ड्रेस कंपटीशन, जिसमें नारी के अनेक प्रेरणादाई रूपों को प्रदर्शित किया गया। डॉ आराधना राजपूत के माध्यम से महिलाओं को संदेश दिया गया कि हम अपने भारत देश की संस्कृति को ध्यान में रखते हुए स्वयं का जीवन श्रेष्ठ बनाकर परिवार और समाज को श्रेष्ठ बनने में सहयोगी बने।
ब्रह्माकुमारी नीतू दीदी ने वंदे मातरम स्वर्णिम भारत विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सभी वंदे मातरम के नारे लगाते हैं लेकिन भारत की हम माताओ को भारत का गौरव बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करना होगा।
कार्यक्रम में पधारे अतिथि एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाली सभी बहनों को ईश्वरीय सौगात प्रदान की गई एवं कार्यक्रम में उपस्थित सभी नारी शक्तियों को रंग पंचमी के अवसर पर तिलक लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। सभी मातृ शक्तियों ने आपस में मिलकर नृत्य करके रंग पंचमी एवं महिला दिवस का आनंद लिया। इस कार्यक्रम में लगभग 250 सदस्य उपस्थित रहे। ईश्वरीय सेवा में बी के ज्योति सिवनी।





ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

