Breaking
10 Mar 2026, Tue

हर्ष उल्लास के साथ मनाई गई रंग पंचमी, फूलों की होली में झूमे समाजजन

सिवनी। जिला ब्राह्मण समाज द्वारा नगर के परशुराम मंगल भवन में रंग पंचमी का पर्व हर्षोल्लास एवं पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाजजनों ने फूलों की होली खेलकर आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के महिला-पुरुष, युवक एवं युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। होली के पारंपरिक गीतों पर सभी ने नृत्य किया तथा एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और फूलों की वर्षा कर रंग पंचमी की शुभकामनाएं दीं। पूरे परिसर में उल्लास और आनंद का वातावरण बना रहा।

कार्यक्रम में सिवनी जिला ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष दिलीप तिवारी, महासचिव प्रशांत शुक्ला, संरक्षक अजय मिश्रा, समाज के कार्यकारी जिला अध्यक्ष भुवनेश्वर शुक्ला पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश तिवारी, महिला शाखा जिला अध्यक्ष अरविंदा जा दुबे, नगर अध्यक्ष अशोक तिवारी, महिला शाखा नगर अध्यक्ष मंजू दुबे, मंदिर समिति अध्यक्ष गीता अवस्थी परशुराम वाहिनी नगर अध्यक्ष सूर्यकांत चतुर्वेदी तथा युवा शाखा अध्यक्ष अखिलेश (चंकी) पांडे, पप्पु पांडे, संतोष अवस्थी, अशोक पांडे, ताराचंद दुबे, कपिल पांडे, सुंदर श्याम पांडे, राजेंद्र दुबे डॉ संदीप उपाध्याय, विक्रांत दुबे, अवधेश (पिंकी )त्रिवेदी,सोनू विकास तिवारी,मनोज मर्दन त्रिवेदी, राकेश शुक्ला मयूर दुवे, सौरभ शुक्ला, विनोद मिश्रा, विनोद तिवारी रामनारायण दीक्षित, अशोक अवस्थी,गोपाल तिवारी, शैल दुबे, सीता पांडे, मीनाक्षी तिवारी, प्रतिभा तिवारी, पदमा मिश्रा ऊषा शर्मा, मंजू अवस्थी, सुधा शुक्ला, अरुणी दीक्षित, विजया दीक्षित, शुभा शर्मा, शीला तिवारी, नीतू मिश्रा,रानी शुक्ला उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान समाजजनों के लिए स्नेहभोज का भी आयोजन किया गया। इसमें खोये की जलेबी की व्यवस्था श्रीमती मंजू जुगल दुबे, ,द्वारा तथा पुलाव की व्यवस्था प्रशांत शुक्ला द्वारा की गई।

रंग पंचमी के इस आयोजन में समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी रही और सभी ने मिलकर आनंद एवं उत्साह के साथ पर्व का आनंद लिया।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *