युवा छात्र छात्राऍं देंगे गायन, वादन और डांस की रंगारंग प्रस्तुति
सिवनी। पीएम काॅलेज ऑफ एक्सीलेंस के स्नेह सम्मेलन सह वार्षिकोत्सव, 2026 का दो दिवसीय रंगारंग आयोजन शुक्रवार से शुरू हो रहा है। दो दिनों के इस मंचीय कार्यक्रम में छात्र छात्राओं को अपनी प्रतिभा और हुनर दिखाने का अवसर मिलेगा।
पीएम काॅलेज की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष अजय बाबा पांडेय ने बताया कि सिवनी के विधायक दिनेश राय मुनमुन उदघाटन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा की जिलाध्यक्ष मीना बिसेन करेंगी। जनभागीदारी अध्यक्ष पांडेय ने संभावना जताई है कि सिवनी- बालाघाट की सांसद भारती पारधी भी समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हो सकती हैं.
प्राचार्य डाॅ रविशंकर नाग ने बताया कि सत्र के दौरान शैक्षणिक, साहित्यिक, सांस्कृतिक, एनसीसी, एनएसएस और खेलकूद गतिविधियों में काॅलेज का नाम रोशन करने वाले प्रतिभावान् छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
मीडिया प्रभारी प्रोफेसर सत्येन्द्र शेन्डे और स्पोर्ट्स ऑफिसर केसी राउर ने जानकारी देते हुए बताया कि एम ए (हिंदी) के आठ विद्यार्थियों ने हिंदी में नेट परीक्षा पास कर कॉलेज का नाम रोशन किया है. उन्हें भी वार्षिकोत्सव के दौरान सम्मानित किया जाएगा. बताया कि वार्षिकोत्सव में काॅलेज के युवा विद्यार्थियों की डांस, वादन और गायन विधाओं में रंगारंग प्रस्तुतियाँ आकर्षण का केंद्रबिंदु रहेंगी। मंचीय कार्यक्रम के माध्यम से छात्र छात्राओं को अपनी प्रतिभा और हुनर दिखाने का अवसर मिलेगा। शनिवार को वार्षिकोत्सव के समापन अवसर पर जिले के कलेक्टर और एसपी मौजूद रहेंगे. कार्यक्रम में सिवनी जिले के जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, समाजसेवी, साहित्यकार और गणमान्य नागरिक भी आमंत्रित हैं ।
जन भागीदारी अध्यक्ष अजय बाबा पांडेय और प्राचार्य डॉ रविशंकर नाग ने सभी विद्यार्थियों, कलाप्रेमियों, बुद्धिजीवियों और गणमान्य नागरिकों से वार्षिकोत्सव में शामिल होने का आग्रह किया है।
ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

