Breaking
9 Mar 2026, Mon

पांजरा में श्रीमद भागवत कथा आज से

सिवनी। दण्डी स्वामी श्री इंदुभावानंद जी के श्रीमुख से केवलारी के पांजरा ग्राम में श्रीमद भागवत कथा की ज्ञानगंगा का प्रवाह सोमवार से होगा।

आयोजक श्रीमति अनुसुईया दुबे, पं. नंदकुमार दुबे, पं. शिवकुमार दुबे व पं. दुर्गेश कुमार दुबे ने बताया कि  सोमवार 09 मार्च से 16 मार्च तक श्रीमद भागवत कथा का धर्मिक अनुष्ठान आयोजित किया जा रहा है। स्वामी जी शंकराचार्य आश्रम रायपुर से कथा के आरंभ दिवस के दिन भव्य जलकलश शोभायात्रा के साथ का ग्राम प्रवेश करेंगे।

दोपहर में निकलेगी शोभायात्रा –  शोभायात्रा सोमवार दोपहर 12 बजे निकल जाएगी कथा व्यास दंडी स्वामी डॉक्टर श्री इंदु भवानंद जी महाराज का आगमन लगभग 11:00 बजे केवलारी में होगा। उसके उपरांत है पांजरा के लिए प्रस्थान करेंगे। शोभायात्रा दोपहर लगभग 12 बजे कृष्ण मंदिर से कथा स्थल के लिए प्रस्थान करेगी। शोभायात्रा में महिलाएं पीली साड़ी में कलश लेकर निकलेगी एवं पुरुष वर्ग पीले कुर्ता पहनकर शोभायात्रा में नजर आएंगे।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *