सिवनी। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकीकृत परिषद जिला सिवनी द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन रंग पंचमी 8 मार्च रविवार को जिला अध्यक्ष राघवेंद्र शर्मा एडवोकेट के निज निवास पर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम के पूजन-पाठ से हुई।
कार्यक्रम में अध्यक्ष राघवेंद्र शर्मा एडवोकेट, उपाध्यक्ष नोबद प्रसाद शुक्ला, महासचिव प्रशांत तिवारी, ताराचंद मिश्रा मुख्य अतिथि तथा रामकुमार अवस्थी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।
समारोह में अपने उद्बोधन में महासचिव प्रशांत तिवारी ने ब्राह्मण समाज की एकता पर जोर देते हुए कहा कि समाज की शक्ति संगठन में ही निहित है। वहीं उपाध्यक्ष नोबद प्रसाद शुक्ला ने कहा कि नगर जिला में चल रहे सभी विप्र संगठनों को हमारा समाज सम्मान करते हुए आपसी सहयोग और सौहार्द बनाए रखना विपरीत परिस्थिति में अतिआवश्य है।
मुख्य अतिथि ताराचंद मिश्रा ने समाज में सहयोग, भाईचारे और आपसी प्रेम को मजबूत करने की बात कही। यथासंभव परिषद के कार्यों में तन-मन-धन से सहयोग और समर्पण अवश्य देवें! कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष राघवेंद्र शर्मा एडवोकेट ने संगठन की महत्ता बताते हुए कहा कि जब समाज एकजुट रहता है तो वह हर परिस्थिति में सुरक्षित और सशक्त रहता है।
कार्यक्रम का सफल संचालन ब्रजकिशोर शर्मा ने किया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर परिषद द्वारा सभी मातृशक्तियों का नमन-वंदन किया गया तथा उनके त्याग और समर्पण की सभी ने स्वीकार किया ।
इसके बाद उपस्थित सभी लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल तिलक लगाकर फूलों की होली खेली गई । मधुर होली गीत-संगीत और हर्षोल्लास के साथ होली मिलन समारोह मनाया गया। अंत में सभी उपस्थित जनसमुदाय ने प्रसादी ग्रहण किया ।
कार्यक्रम की व्यवस्था में मुख्य रूप से संजय मिश्रा जिला संयोजक और अवधेश तिवारी विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष का विशेष सहयोग रहा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संजय मिश्रा, प्रशांत तिवारी, ब्रजकिशोर शर्मा, अवधेश तिवारी, ताराचंद मिश्रा, बलराम तिवारी, महेंद्र मिश्रा, जगदीश प्रसाद मालवीय, देवेंद्र शर्मा, मुकेश शर्मा, रामकुमार अवस्थी, हीरामन तिवारी, अंशुल अवस्थी, विजय मिश्रा, अंकुर दुबे, अवधेश अवस्थी, प्रशांत शुक्ला, प्रवीण तिवारी, त्रमलेश शर्मा, नीरज मिश्रा, जितेंद्र मिश्रा, संतोष मिश्रा, श्रेयांश शुक्ला, मनीष मिश्रा, नवेन्द्र मिश्रा, कुंजबिहारी दुबे, धीरज तिवारी, आयुष शर्मा, शौर्य मिश्रा, मुकेश तिवारी, श्लोक तिवारी, स्तुति तिवारी, संजय तिवारी, इंद्र नारायण दुबे, रामेश्वर दुबे, मातृ शक्तियों में श्रीमति अर्चना शर्मा, श्रीमती शालिनी मिश्रा, श्रीमती रजनी तिवारी, श्रीमती स्वेता शर्मा, श्रीमती प्रेमलता मिश्रा, श्रीमती रश्मि तिवारी, सरला उपाध्याय, लता शर्मा, विजयराजे शर्मा, जया मिश्रा, अनन्या मिश्रा, रुचि सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।



ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

