test
Breaking
20 Jun 2026, Sat

वैश्य महिला इकाई सिवनी की ओर से महिला दिवस एवं होली मिलन का कार्यक्रम वेज जंक्शन बारापत्थर संपन्न हुआ

सिवनी। वैश्य महिला इकाई सिवनी की ओर से महिला दिवस एवं होली मिलन का कार्यक्रम वेज जंक्शन बारापत्थर में शनिवार को संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि के स्वागत के पश्चात भगवान श्री कृष्ण के बाल रूप में लड्डू गोपाल जी का पूजन अर्चन एवं दीप प्रज्वलन मुख्य अतिथि श्रीमती कविता गौर जी के कर कमलो से किया गया । मुख्य अतिथि के संबोधन में नारी के स्वास्थ्य सम्मान और शिक्षा पर सर्वाधिक बल दिया गया ।
नारी का सम्मान होली के रंग मिलाकर रचे खुशियों के संग और होली महोत्सव के रंगों में खुशियों की बौछार एकता अपनात्व का संदेश देती है। महिला दिवस हमें हमारी शक्ति सम्मान और आत्मविश्वास की याद दिलाता है।
कार्यक्रम में लगभग 70 महिलाओं ने भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर रंगों के त्योहार और महिला दिवस की शुभकामनाएं दी, कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए वैश्य समाज की जिला अध्यक्षा जी एवं जिला प्रभारी जी के द्वारा सभी बहनों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए सभी बहनों ने गेम्स खेले और भगवान श्री कृष्ण के भजनों पर सभी बहनों ने नृत्य किया, वैश्य समाज परिवार की सभी बहिनो ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। सभी बहनों ने लकी ड्रा में भी भाग लिया और अच्छे-अच्छे गिफ्ट भी प्राप्त किए। कार्यक्रम के अंत में जिला प्रभारी जी के द्वारा सभी बहनों का आभार व्यक्त करते हुए स्वल्पाहार के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *