होटल में खाना बनाने वाले 2 कर्मी निकले शातिर चोर

(चोरी की मशरुका जप्त, 02 आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल)

सिवनी। श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सुनील मेहता द्वारा चोरी एवं नकबजनी के अपराधों के रोकथाम के लिए सतत् सक्रिय रहते हैं जिनके कुशल नेतृत्व एवं श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री दीपक मिश्रा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस महोदय श्री सचिन परते के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार अपराधियों की धरपकड़ करते हुए आम आदमी को राहत पहुँचाने का प्रयास किया जाता रहा हैं जो इसी क्रम में चोरी की 01 घटना का खुलासा कोतवाली पुलिस ने किया हैं।

उल्लेखनीय है दिनांक 05/03/2026 को प्रार्थी श्रीमती अनिता इनवाती पति स्व. परसादीलाल इनवाती निवासी गांधी वार्ड सिवनी द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट लेख करायी कि दिनांक 04/03/2026 की रात्रि में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा इसके घर का ताला तोडकर पर्स में रखे सोने का मंगलसूत्र नकदी 3000/- रुपये एवं एचपी कम्पनी का घरेलू गैस सिलेण्डर किसी चोरी कर ले गया है, रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 178/2026 धारा 331(4), 305(A) बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

उक्त घटना को अंजाम देने करने वाले अज्ञात आरोपी की तलाश पतासाजी हेतु थाना स्तर पर टीम गठित की गई एवं घटना स्थल चित्रगुप्त मंदिर के आसपास संदिग्धों के संबंध में आसपास के व्यक्तियों से पूछताछ एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई जो दुकान का ताला तोडकर चोरी करने वाले संदिग्धों की पहचान नजीर होटल में काम कर रहे पूरनलाल यादव निवासी ग्राम बारी थाना छपारा एवं रामनिवास ककोडिया निवासी ग्राम चौरई जिला मंडला के रूप में हुई जिसकी तलाश की जाकर पूछताछ की गई जिन्होने पूछताछ पर घटना घटित करना एवं चोरी किये गये नकदी रुपये से कुछ रुपये खर्च करने की बात स्वीकार करने पर चोरी का मंगलसूत्र, गैस सिलेण्डर एवं नकदी को विधिवत् जप्त किया जाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

जप्तीः- 01 सोने का मंगलसुत्र, एचपी कम्पनी का गैस सिलेण्डर, नकदी 1400/- रुपये, कुल मशरुका कीमती 155000/- रुपये एवं ताला एवं हथोडी

गिरफ्तार आरोपी-

1. राम निवास ककोडिया पिता झाईलाल ककोडिया उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम चौरई थाना बीजादांडी जिला मंडला ।

  1. राजू उर्फ पूरन यादव पिता कन्हैयालाल यादव उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम बारी थाना छपारा जिला सिवनी ।

सराहनीय कार्यः थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक श्री सतीश तिवारी, सउनि प्रमोद मालवी, प्र.आर. मनोज पाल, आर. संतोष साहू, विनय सेंगर, अजेन्द्र पाल, सिध्दार्थ दुबे एवं चालक इरफान की विशेष भूमिका रहीं हैं।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *