सिवनी। नगर के शहीद वार्ड कटंगी नाका के पास मुख्य रोड के किनारे स्थित लेडीज टेलर सिलाई कपड़ा की दुकान में शनिवार-रविवार की मध्य रात्रि आग लग गई।
दुकान मालिक जीतेंद्र शिवहरे की दुकान में कैसे आग लगी इसका कारण फिलहाल अज्ञात है। इस मामले में उन्होंने बताया कि आग से लगभग साढ़े तीन लाख रुपए की क्षति हुई है।
क्षेत्रवासी में राजेश साहू ने बताया कि रात में आग लगने की घटना से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई व इसकी सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई जहां दमकल वाहन आग बुझाने पहुंचा। हालांकि तब तक आग से दुकान व दुकान में रखे कीमती कपड़े मशीन आदि जलकर नष्ट हो गए।
ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

